{"_id":"620163712951fd208546f8ee","slug":"bad-road-in-pulhindola-champawat-news-hld453069890","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलहिंडोला बाजार में मोटर मार्ग के बुरे हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलहिंडोला बाजार में मोटर मार्ग के बुरे हाल
विज्ञापन
पुलहिंडोला बाजार का बदहाल मोटर मार्ग।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के पुलहिंडोला बाजार में मोटर मार्ग के बुरे हाल हैं। मोटर मार्ग के किनारे पानी के निकास के लिए नालियों का कोई इंतजाम न होने से सारा पानी मोटर मार्ग पर बह रहा है। मोटर मार्ग पर कई जगह बने गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। मोटर मार्ग से पैदल गुजरने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
गाड़ियों से उछलने वाले कीचड़ से लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं, वहीं इससे व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों ने लोनिवि से बदहाल मोटर मार्ग को सही कर सड़क किनारे नालियों का निर्माण करने की मांग की है। लोनिवि के सहायक अभियंता राजेंद्र गिरि का कहना है कि पुलहिंडोला बाजार सहित मोटर मार्ग में सुधारीकरण का कार्य प्रस्तावित है। जल्द ही मोटर मार्ग को सही कराया जाएगा।
पुलहिंडोला बाजार में मोटर मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। मोटर मार्ग पर कई जगह गड्ढे होने से उसमें हमेशा दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। बदहाल मोटर मार्ग को सही कर लोगों को राहत दिलाने की जरूरत है। - प्रकाश पाटनी, व्यापारी।
विज्ञापन
पुलहिंडोला बाजार में मोटर मार्ग कई जगह खराब हालत में है। सड़क किनारे नालियां न होने से गंदगी का साम्राज्य बन जाता है। सड़क किनारे नालियों का निर्माण कर पानी के निकास की उचित व्यवस्थ की जानी चाहिए। - शेखर जोशी, व्यापारी।
किसी भी क्षेत्र की पहचान वहां के अच्छे मोटर मार्ग सुविधाओं से होती है। पुलहिंडोला बाजार में वर्षों पूर्व बना मोटर मार्ग खस्ताहाल है। दुकानों के आगे से मोटर मार्ग में पानी बहने के लोग काफी परेशानियां उठानी पड़ती है। - विकास पाटनी, व्यापारी।