{"_id":"62b9fa350fdc8914006d3568","slug":"bad-road-in-kharahi-bhingrada-champawat-news-hld467265371","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरही-भिंगराड़ा सड़क की हालत दयनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरही-भिंगराड़ा सड़क की हालत दयनीय
विज्ञापन
चंपावत जिले में दयनीय हुई खरही-भिंगराड़ा मोटर मार्ग की हालात। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड में स्थित खरही-भिंगराड़ा सड़क की हालत बेहद दयनीय बनी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी इस सड़क पर डामरीकरण के तीन साल के भीतर ही सड़क से डामर उखड़ चुका है। इस कारण करीब तीन हजार से अधिक की आबादी को दिक्कत हो रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई खंड के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप सड़क सुधारने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि डामर उखड़ने से यह सड़क गड्ढों में खो चुकी है। पहले भी बरसात में मलबा आने से यह सड़क बंद हो गई थी। तब ग्रामीणों की मांग पर कार्यदायी संस्था ने वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क खोली लेकिन मलबा नहीं हटाया। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा के नेतृत्व ज्ञापन देने वालों में चंद्र सिंह रावत, बीडीसी सदस्य अशोक भट्ट, गुमान सिंह, टीकाराम शर्मा, चंद्रशेखर, ग्राम प्रधान सुनीता, प्रकाश चंद्र आदि रहे।
धारचूला में लोनिवि ने सुधारीसड़क
धारचूला (पिथौरागढ़)। लोनिवि ने धारचूला में पैच मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। पिछले एक साल से नगरीय क्षेत्र की दो किमी लंबी सड़क पर 400 से 500 गड्ढे हो गए थे। कुछ समय पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में व्यापारियों ने कई बार प्रशासन, लोनिवि, नगर पालिका को सड़क में गड्ढे भरने के लिए ज्ञापन दिया था। पैच मरम्मत का कार्य करने के लिए अध्यक्ष भूपेंद्र थापा प्रशासन का आभार जताया है। मौके में मौजूद लोनिवि के जेई ललित मोहन ने बताया कि नौ लाख रुपये की लागत से नगर गड्ढे भरने का कार्य किया जा रहा। कार्य एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।