फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Backlog of LPG Cylinders in Lohaghat

दो महीने बाद रसोई गैस का वाहन पहुंचने पर उमड़ी लोगों की भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Backlog of LPG Cylinders in Lohaghat
चंपावत गैस एजेंसी में रसोई गैस का इंतजार करते उपभोक्ता। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के चौमेल में करीब दो महीने बाद रसोई गैस सिलिंडर का वाहन पहुंचने पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। 100 से अधिक लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पाया। गैस न मिलने से आक्रोशित महिलाओं ने गैस की मांग करते हुए वाहन को आगे बढ़ने नहीं दिया। एजेंसी की ओर से एडवांस में पर्चियां काटने के बाद महिलाएं शांत हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गैस एजेंसी की ओर से ठेकेदार ममता जोशी 222 सिलिंडरों से भरा वाहन चौमेल में ले गईं। गैस आने की सूचना मिलने के बाद मऊ, चमरौली, गंगाली, चामी, चौमेल, ल्यूनघर, खेती काकड़ी, छतोली, सिरतोली आदि स्थानों से ग्रामीण पहुंच गए। ममता ने बताया कि 222 लोगों को गैस सिलिंडर दिए गए। गैस समाप्त होने से लोगों ने गहरी नाराजगी जताई। इस दौरान गैस लेने के लिए काम काज छोड़ घंटों बारी का इंतजार करने के बावजूद गैस न मिलने से भड़की महिलाओं ने गैस वाहन को रोक दिया। उन्होंने ठेकेदार से शुक्रवार को गैस लाने की बात कही।
विज्ञापन

महिलाओं की दिक्कतों को देखते हुए ठेकेदार ममता ने गैस पाने से से वंचित करीब 50 लोगों की शुक्रवार के लिए पर्चियां काटी। ग्राम प्रधान प्रकाश महर ने प्रतिमाह गैस का वाहन क्षेत्र में भेजने की मांग की। इस मौके पर रवि महर, अर्जुन सिंह, मनोज सिंह, शेखर जोशी, निर्मला जोशी, ममता पाठक, मोनू बिष्ट आदि ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट से आपूर्ति कम होने से बढ़ रहा है बैकलॉग
लोहाघाट (चंपावत)। हल्द्वानी गैस एजेंसी प्लांट से रसोई गैस के वाहन न मिलने से दिनों दिन गैस सिलिंडरों का बैकलॉग बढ़ता जा रहा है। गैस न मिलने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को एकमात्र गैस का वाहन आने से एजेंसी में गैस का वितरण नहीं हो सका। गैस एजेंसी प्रबंधक गोविंद आर्या ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक वाहन गैस पहुंचा। जिसका वितरण चौमेल में किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दो वाहन गैस के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि करीब 250 लोगों की गैस बुकें लेकर पर्चियां काटी गई है। दो गाड़ी गैस आने पर एक वाहन से एजेंसी और दूसरे वाहन को चौमेल क्षेत्र में भेजा जाएगा।

11 लोगों को नहीं मिल पाया गैस सिलिंडर
चंपावत। चंपावत गैस एजेंसी में बृहस्पतिवार को 156 घरेलू और 48 व्यावसायिक सिलिंडर पहुंचने से लोगों की दिक्कतें काफी हद तक दूर हुई। इसके बावजूद 11 लोगों को मायूस लौटना पड़ा। गैस केंद्र के प्रबंधक प्रकाश मुरारी ने बताया कि चंपावत में कोई बैकलॉग नहीं है। बृहस्पतिवार को छिटपुट दिक्कत आई। आज जिन 11 लोगों को सिलिंडर नहीं मिल सका है, उन्हें शुक्रवार को सिलिंडर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार शाम को प्लांट से दो ट्रक चलने से शुक्रवार सुबह तक 468 गैस सिलिंडरों की आपूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed