फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Baby Show in Champawat For Child Devlopment

बेबी शो में द्विवांशी, ऋग्वेदिता और ईवांशी ने बाजी मारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Baby Show in Champawat For Child Devlopment
ंपावत के रोडवेज हॉल में स्वस्थ बेबी शो प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बुधवार को रोडवेज हॉल में स्वस्थ बेबी शो हुआ। इसमें तीन माह से छह वर्ष तक के बच्चों और अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पीएचसी लोहाघाट के डॉ. अंकुश बाटला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वस्थ बेबी शो में पहुंचे बच्चों के स्वास्थ्य जांच की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को लंबाई नापकर वजन तौला। इसी आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। इसमें जन्म से छह माह के आयु वर्ग में 24 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से द्विवांशी राय, ऋग्वेदिता जोशी, ईवांशी पांडेय पहले तीन स्थानों पर रहीं। सात माह से तीन वर्ष के आयु वर्ग में 25 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इनमें से वरुणिका पुनेठा, काव्या, ऊर्वी जीतीं। तीन से छह वर्ष में 21 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इनमें से प्राची प्रथम, हिरन्या द्वितीय, हिरन्या, शिवन्या मेहरा तृतीय रहीं। प्रभारी सीडीपीओ पुष्पा चौधरी ने महिलाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। सुपरवाइजर किरन लता जोशी ने संचालन किया। इस मौके पर ज्योति जोशी, प्रतिभा जोशी, पुष्पा चौधरी, कमल जोशी, वन स्टॉप सेंटर से मीनू पंत त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed