फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Awareness of rights is the purpose of Women's Day

अधिकारों के प्रति जागरूकता ही महिला दिवस का उद्देश्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Awareness of rights is the purpose of Women's Day
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बनबसा में रीड्स संस्था ने महिलाओं को दी जानकारियां। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर/बनबसा(चंपावत)। क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर महिला सशक्तीकरण का संकल्प लिया गया। लोगों का कहना था कि महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

राउमावि छीनीगोठ में छात्राओं का सामूहिक जन्मदिन मनाया गया। शिक्षक त्रिलोचन जोशी ने महिला दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। ग्राम प्रधान पूजा जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में शिक्षक पल्लव जोशी, पवन कुमार, उमेश भट्ट, राजेंद्र बिष्ट, आशा वर्मा, पूजा बिष्ट, बची बिष्ट आदि थे। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के राष्ट्रीय सेवायोजना में पंजीकरण किए गए। प्राध्यापक डॉ. सुमन कुमारी व डॉ. रोमा गुहा ने छात्र-छात्राओं को समाज के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. जी प्रकाश की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धर्मवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन

थ्वालखेड़ा में ओम महिला समूह और वैथनी जीवन धारा संस्था के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिपं सदस्य गोविंद सामंत, बैथनी संस्था की सिस्टर रोसिटा, महिला समूह अध्यक्ष माया महर, बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, अशोक पाल, देवेंद्र सामंत, जसवंत बसेड़ा, ग्राम विकास अधिकारी रश्मि जोशी, गीता महर आदि थीं। उधर, बनबसा के राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. आभा शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में छात्रा मनोरमा मौर्य, रेखा विश्वकर्मा ने महिला दिवस की सार्थकता के बारे में बताया। संस्कृत विभाग के प्रोफेसर मुकेश कुमार ने वैदिक संस्कृति में महिलाओं के सम्मान व आदर्श स्वरूप को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आरएन पांडेय ने इस दिवस के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. बीएन दीक्षित, डॉ. शशि प्रकाश सिंह, हेम कुमार गहतोड़ी, हरीश चंद्र जोशी आदि थे। उधर, रीड्स संस्था कार्यालय में क्षेत्र की महिलाओं से बच्चों को गलत हाथों में जाने से रोकने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन से जानकारी लेने के लिए कहा गया। वहां सरोज चंद, भावना चंद, विनीता रजवार, तारा बिष्ट, मीरा रावत, शीतल आदि थीं। सिविल न्यायालय में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सिविल जज रजनीश मोहन की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद प्रकाश, नायब तहसीलदार पिंकी आर्या, पीएलवी पूजा शर्मा, बबीता पुनेठा, अमित कुमार, नीतू आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed