फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   automobile market outburst at the ocassion of dhanteras

धनतेरस पर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में रही खूब उछाल

Tue, 17 Oct 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत/लोहाघाट।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत/लोहाघाट। Updated Tue, 17 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
automobile market outburst at the ocassion of dhanteras
चंपावत में मोटरसाइकिल के शोरूम से खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस के मौके पर जिला मुख्यालय चंपावत सहित लोहाघाट, पाटी, बाराकोट के बाजार गुलजार रहे। जिले में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में काफी उछाल रहा। 92 दोपहिया वाहनों के साथ ही 19 से अधिक चौपहिया वाहनों की बिक्री हुई। चंपावत जिले में करीब नौ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। चंपावत में 55 तोले से अधिक सोने के साथ ही दो किलोग्राम चांदी के आभूषण बिके। चंपावत में 51 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई, जबकि 19 कारों की बिक्री की गई।
विज्ञापन


लोहाघाट में करीब 41 दोपहिया वाहन बिके। लोहाघाट क्षेत्र में लोगों का सबसे अधिक रुझान इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की तरफ देखा गया। बाजार में एलईडी टीवी की अधिक मांग रही। धनतेरस के मौके पर सभी स्थानों में डेढ करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापारी जगदीश चंद्र राय, जीवन खर्कवाल, एलएम राय का कहना है कि एलईडी टीवी की अधिक मांग रही, जबकि रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, मिक्सी, होम थिएटर, मोबाइल भी ठीक-ठाक बिके। बाजारों में एक से एक बेहतरीन किस्म के बर्तन सजे हुए थे। बर्तन व्यापारी भैरव दत्त राय, सतीश गड़कोटी, प्रकाश राय, दिनेश बोहरा, खर्कवाल का कहना था कि इस वर्ष बर्तनों का कारोबार सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्णकार गोविंद वर्मा, मदन वर्मा, पप्पू वर्मा, विपिन वर्मा, किशोरी लाल वर्मा आदि का कहना था कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में कम कारोबार हुआ। धनतेरस के अवसर पर बाजार में भी जाम की स्थिति बनी रही। जाम के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस द्वारा जाम से निपटने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे, इसके बावजूद भारी भीड़ के चलते रुक-रुक कर जाम लगता रहा। 


धनतेरस पर चंपावत-लोहाघाट की बिक्री 
ऑटोमोबाइल (कार व दोपहिये)      3.07 करोड़ 
आभूषण                                    2.40 करोड़ 
इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्री                  1.60 करोड़
बर्तन व अन्य सामग्री                   1.80 करोड़
कुल                                          8.87 करोड़ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed