फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   audience danced at folk singers jitendra tomekyal and baby priyanka's songs

लोक गायक जितेंद्र तोमक्याल, सुर कोकिला बेबी प्रियंका के गीतों पर झूमे दर्शक

Tue, 17 Oct 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Tue, 17 Oct 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
audience danced at folk singers jitendra tomekyal and baby priyanka's songs
लोहाघाट के खालगढ़ा में आयोजित सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट विकासखंड के खालगढ़ा के सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। महोत्सव की अंतिम शाम हुई स्टार नाइट में प्रख्यात लोक गायक जितेंद्र तोमक्याल और सुर कोकिला बेबी प्रियंका ने अपनी सुरीली आवाज का जलवा बिखेरा।
विज्ञापन


महोत्सव में लोक गायक जितेंद्र तोमक्याल ने रूमाली का गांठा रियूडी लखनऊ की, लायूं त्यर नौं की नीमा छोरी रे खेत गौं की, यो ताली ताल यो गोरी छाल, मन्नू दा फ्लैक्सी कर दे म्यर मोबाइल मां, मेरी प्यारी सोनम बैठी रौ छी इंतजार मां, रंग निरालो तेरो माया को, शिलगड़ी का पाला चाला ओ साली गीत गाकर दर्शकाें को अपने स्थानों पर झूमने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं सुर कोकिला बेबी प्रियंका ने धन मेरो पहाड़, मन लागिगौ मेरो पीली साड़ी मा, हाय काकड़ी झिलै मां, बेडू पाको बार मासा गीत गाया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष मोहित पांडेय, चांद बोहरा, सचिव शिवराज सिंह, दीपक जोशी, सतीश चिल्कोटी, राजीव सक्टा, प्रमोद अधिकारी ने सफल संचालन के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले समापन मौके पर हुई सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ सांसद के प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, विशिष्ट अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, विमल मेहता ने किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी की अध्यक्षता और दीपक जोशी के संचालन में हुआ।


सोनी के नाम स्कूटी निकली
लोहाघाट (चंपावत)। खालगढ़ा के सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव में लकी ड्रॉ हुआ, इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में स्कूटी बिंडातिवारी की सोनी के नाम निकली। दूसरा पुरस्कार फ्रिज बिल्दे की रीता जोशी, तीसरा पुरस्कार स्मार्ट फोन लोहाघाट के धर्मेंद्र यादव और चौथा पुरस्कार कोटला के दिनेश लाल ने जीता। आयोजन समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी, दीपक जोशी, चांद सिंह बोहरा, मोहित पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed