{"_id":"58553efc4f1c1bc72b649b1a","slug":"atms-are-out-of-the-500-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से 500 के नोट नहीं निकल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से 500 के नोट नहीं निकल रहे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 17 Dec 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
चंपावत एसबीआई में लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद पहली बार शनिवार को अधिकांश बैंकों में भीड़ कम रही। भारतीय स्टेट बैंक में भी सुबह के एक घंटे बाद ग्राहक कम हो गए थे।
वहीं, 500 के नोट किसी भी एटीएम से नहीं निकलने से लोगों को परेशानी हुई। एसबीआई की स्थानीय शाखा के मुख्य प्रबंधक हीरा सिंह पांगती ने बताया कि नोट डालने के बावजूद 500 के नोट न निकलने का कारण पता किया जा रहा है। उधर, यूको बैंक, यूनियन बैंक सहित 5 एटीएम से शनिवार को भी रकम नहीं निकल पाई।
दरोगा अनुराग सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कई बैंकों की सुरक्षा का जायजा लिया। ज्यादातर जगह सुरक्षा मानक ठीक पाए गए।
रेजगारी से कई बैंक वाले परेशान
यहां कई बैंक छोटे नोट और सिक्कों से परेशान हैं। नोटबंदी के बाद से पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक की परेशानी सबसे ज्यादा रही। बैंक को शुक्रवार को कैश चेस्ट से 60 लाख रुपए तो मिले, मगर इस रकम में 1.5 लाख रुपए मूल्य के 1 और 2 रुपए के सिक्के दे दिए गए। बैंक का कहना है कि ग्राहक इन सिक्कों को नहीं ले रहा है। इस कारण ये सिक्के बैंक में डंप हो रहे हैं।