{"_id":"5fc7d1e78ebc3e5fad3ab3ea","slug":"atikur-rahman-is-doing-real-work-with-fake-feet-champawat-news-hld4059714197","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग दिवस के लिए: नकली पांव से अतीकुर्रहमान कर रहे असली काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग दिवस के लिए: नकली पांव से अतीकुर्रहमान कर रहे असली काम
विज्ञापन
दिव्यांग अतीर्कुरहमान।
- फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर (चंपावत)। 45 साल के अतीकुर्रहमान जब नगर क्षेत्र में धड़ल्ले से ई-रिक्शा दौड़ाते हैं, तो उनके इस हुनर को देख कोई नहीं जान पाता कि इस अधेड़ उम्र के व्यक्ति का एक पांव नहीं है। लकड़ी के एक नकली पांव के सहारे वह ई-रिक्शा चलाकर जीवन की गाड़ी को चला रहे हैं।
मनिहारगोठ के अतीकुर्रहमान धौलीगंगा जल विद्युत परियोजना के निर्माण में कोरियन कंपनी में काम करते थे। इसी दौरान 2001 में हुए एक हादसे में उनके दोनों पैर कट गए। बरेली में ऑपरेशन के बाद एक पांव तो जुड़ गया, लेकिन बायां पैर खराब हो गया। बाद में राजस्थान से बायां पैर नकली लगाया। इस पैर को हर चौथे साल बदलना पड़ता है। वह चार बार यह पैर लगा चुके हैं। आईटीआई से मोटर मैकेनिक का प्रशिक्षण प्राप्त अतीकुर्रहमान ने कुछ समय तक कोचिंग में भी पढ़ाया, लेकिन बाद में सेहत बिगड़ने पर यह काम छोड़ना पड़ा। कुछ साल पहले उन्होंने ई-रिक्शा को रोजगार का जरिया बनाया। इससे वह औसतन रोज 300 रुपये कमा रहे हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने जीप में कोरोना से बचाव के पोस्टर लगा लोगों को जागरूक किया। सामाजिकता और नेक काम के चलते उनकी पत्नी रेशमा परवीन ग्राम प्रधान रहीं। संवाद
मुड़ी अंगुलियों से दीपक कर रहे हैं खूबसूरत चित्रकारी
चंपावत। पाटी ब्लॉक के खरही गांव के दीपक शर्मा (30) के दोनों हाथों की अंगुलियां मुड़ी हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी खूबसूरत चित्रकारी लोगों को हैरत में डालती है। उन्होंने दिव्यांग हाथों को ही अपनी आजीविका के हुनर में तब्दील कर दिया है। चित्रकारी की इस खूबी से लोग उनके कायल हैं।
विज्ञापन
लोहाघाट पीजी कॉलेज से स्नातक करने के बाद दीपक ने पेंटिंग में भविष्य की राह चुनी। बिना प्रशिक्षण लिए दूसरों के बनाए गए चित्रों को देख कर ही पेंटिंग बनाना शुरू कर दिया। देखते देखते ही उन्होंने मुड़ी अंगुलियों के बीच पेंसिल और ब्रुश फंसाकर वॉलपेंटिग, देवी-देवताओं के चित्र और विज्ञापन आदि लिखने में महारत हासिल कर ली। ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी बनाई गई पेंटिंग की धाक है। दीपक को समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग यूनिक आईडी बनाने के कार्य का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है। दीपक विभिन्न स्कूलों और सरकारी विभागों के लिए पेंटिंग कर सम्मानजनक रूप से आजीविका प्राप्त कर रहे हैं। संवाद
जिले में 3003 दिव्यांगों को मिलती है पेंशन
चंपावत। जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से 3003 दिव्यांगों को दिव्यांग पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। सभी सरकारी कार्यालयों में दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैंपों का निर्माण करने के साथ ही ट्राइसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। जिला अस्पताल में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र प्रकोष्ठ का संचालन किया जा रहा है। संवाद
सम्मानित होंगे रियासत हुसैन और कमल किशोर
चंपावत। अलग-अलग खूबियों के लिए जिले के दो दिव्यांग टनकपुर के रियासत हुसैन और लोहाघाट जीजीआईसी के कमल किशोर पुजारी को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि दोनों दिव्यांगों को सम्मानित करने के अलावा 5100-5100 रुपये भी दिए जाएंगे। 2011 में सड़क दुर्घटना में एक हाथ कटने के बावजूद मनिहारगोठ के रियासत हुसैन पैरा स्पोर्ट्स का बड़ा नाम है। वे तैराकी के अलावा 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे हैं, जबकि किशोर पुजारी को जिम्मेदारी से राजकीय कार्यों को पूरा करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। संवाद
दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग खिलाड़ी सम्मानित होंगे
पिथौरागढ़। समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में वीसी के माध्यम से डीएम राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार के लिए चयनित दो दक्ष दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और पांच हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित करेंगे। इसके बाद दिव्यांग कर्मशाला में एक शिविर का आयोजन कर दिव्यांगों को कृत्रिम अंग बांटे जाएंगे। इस दौरान दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाए जाएंगे और पेंशन प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। संवाद

कृत्रिम पांव के बावजूद ई-रिक्शा चलाते टनकपुर के अतीर्कुरहमान।- फोटो : CHAMPAWAT