{"_id":"6123e3928ebc3e79b74f8f55","slug":"ateck-by-barber-in-tanakpur-tanakpur-news-hld435492421","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारबर ने युवक के पेट में घोंपी कैंची, घायल युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारबर ने युवक के पेट में घोंपी कैंची, घायल युवक की हालत गंभीर
विज्ञापन
Ateck by Barber in Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। मनिहारगोठ में नाई ने बाल कटवाने आए एक युवक के पेट में कैंची घोंप कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर नाई को गिरफ्तार कर लिया गया।
वर्मा लाइन के पास रहने वाला नदीम हुसैन (26) रविवार शाम शहर से लगे मनिहारगोठ गांव में फईम अहमद (19) की दुकान में बाल कटवाने गया था, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्साए नाई ने नदीम के पेट में कैंची घोंप दी।
वहां मौजूद लोगों ने घायल फईम को खटीमा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि घायल युवक के मामा इंतजार अली ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
इसी आधार पर आरोपी नाई फईम समेत उसके भाई नईम और पड़ोसी रहमत के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने नाई फईम को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की कोशिश के आरोप में आईपीसी की धारा 307 के तहत उसका चालान किया गया है जबकि शेष दो आरोपी फरार हैं। मामले की जांच एसएसआई योगेश दत्त को सौंपी गई है।