फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Atal Excellent School is facing shortage of teachers including Principal

Champawat News: प्रधानाचार्य सहित अध्यापकों की कमी से जूझ रहे अटल उत्कृष्ट स्कूल

Wed, 22 May 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 22 May 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Atal Excellent School is facing shortage of teachers including Principal
चंपावत। जिले के आठ अटल उत्कृष्ट विद्यालय शिक्षकों, प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक एलटी के पद रिक्त हैं। पद रिक्त होने से इन विद्यालयों में अध्ययनरत 3143 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित रहती है। इन विद्यालयों में स्वीकृत आठ प्रधानाचार्यों के सापेक्ष पांच पद रिक्त हैं। मात्र तीन विद्यालयों में प्रधानाचार्य हैं। प्रवक्ता के स्वीकृत 80 के सापेक्ष 26 और सहायक अध्यापक एलटी के 86 के सापेक्ष 13 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

जीआईसी चंपावत में 465 छात्र अध्ययनरत हैं। यहां प्रवक्ता के 11 स्वीकृत के सापेक्ष दो और सहायक अध्यापक एलटी के 13 के सापेक्ष दो पद रिक्त हैं। जीआईसी पाटी में प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। यहां प्रभारी प्रधानाचार्य के भरोसे काम चल रहा है। विद्यालय में प्रवक्ता के नौ के सापेक्ष दो और सहायक अध्यापक एलटी के नौ के सापेक्ष तीन पद रिक्त हैं। जीआईसी चौड़ामेहता में प्रवक्ता के 10 के सापेक्ष सात और सहायक अध्यापक एलटी के सात के सापेक्ष एक पद रिक्त है। राइंका पुलहिंडोला में प्रधानाचार्य का पद रिक्त हैं। 11 के सापेक्ष चार और सहायक अध्यापक एलटी के 11 के सापेक्ष एक पद रिक्त है।
विज्ञापन


जीआईसी बाराकोट में प्रवक्ता के नौ के सापेक्ष पांच और सहायक अध्यापक एलटी के सात के सापेक्ष एक पद रिक्त है। जीआईसी चौमेल में प्रवक्ता के 10 के सापेक्ष दो और सहायक अध्यापक एलटी के नौ के सापेक्ष एक पद रिक्त है। जीजीआईसी लोहाघाट में प्रवक्ता के 10 के सापेक्ष एक, सहायक अध्यापक एलटी के 14 के सापेक्ष एक पद रिक्त है। यहां प्रधानाचार्य का पद भी रिक्त है। जीजीआईसी टनकपुर में प्रवक्ता के 10 के सापेक्ष तीन, सहायक अध्यापक एलटी के 16 के सापेक्ष तीन पद रिक्त हैं। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की समस्याओं को लेकर लगातार निदेशालय को पत्र भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed