{"_id":"ee0a95791be5c51f8d04b110d6699187","slug":"ashadi-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रम के साथ आषाड़ी महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रम के साथ आषाड़ी महोत्सव शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Tue, 25 Aug 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चामी चौमेल में पांच दिनी आषाड़ी महोत्सव शुरू हो गया है। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने का भरोसा दिलाया। बीडीसी सदस्य दिवान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता और संजय पाठक के संचालन में हुए समारोह में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
महोत्सव के अध्यक्ष अशोक महर, संजय फर्त्याल, भूपाल सिंह, नीरज अधिकारी, हरीश पाठक, एलएम शर्मा, विजय सिंह, रतन सिंह, पुष्कर सिंह आदि ने सभी का स्वागत किया। इससे पहले चामी, चौमेल, ल्यूनघर आदि गांवों की महिलाओं ने आंचलिक परिधान में कलश यात्रा निकाली। स्कूली बच्चों ने झांकियां निकाली। समारोह में एलएम कुंवर, नवीन बोहरा, प्रकाश मेहता, त्रिभुवन ढेक, मुकेश बिष्ट, सूरज साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन