फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ARTO office giving Corona a treat

टनकपुर एआरटीओ कार्यालय में कोरोना संक्रमण को दावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
ARTO office giving Corona a treat
टनकपुर एआरटीओ कार्यालय में सामाजिक दूरी के नियम का मखौल उड़ाती लोगों की भीड़। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना महामारी का संक्रमण रोकने को सरकार भले ही गाइड लाइन जारी कर नियमों को सख्त से लागू करने के आदेश जारी किए हो लेकिन टनकपुर एआरटीओ कार्यालय में सामाजिक दूरी के नियम का मखौल उड़ रहा है। कई लोग बगैर मास्क घूम रहे हैं तो कई मुंह से मास्क हटाकर भीड़ के बीच खड़े रह कर संक्रमण को दावत देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने के खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

इन दिनों एआरटीओ कार्यालय में वाहनों के पंजीकरण और लाइसेंस आदि से संबंधित सभी कार्य हो रहे हैं। साथ ही टैक्सी चालकों को राज्य सरकार की ओर से एक हजार रुपये की सहायता राशि के लिए आवेदन भी जमा कराए जा रहे हैं। इसके चलते लोगों की भारी भीड़ लग रही है। इधर लोगों का आरोप है कि कार्यालय के कर्मचारी काम निपटाने में टालमटौली कर सुस्त गति से काम कर रहे हैं, जिससे टनकपुर के अलावा खटीमा, बनबसा, चंपावत और लोहाघाट जैसे दूर दराज से आ रहे लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। वहीं कार्यालय में न तो लोगों के बैठने की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी के इंतजाम है। इधर एआरटीओ रश्मि भट्ट का कहना है कि कार्यालय में सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन न हो इसके लिए एक दिन में 40 लोगों को डेट दी जा रही है लेकिन बावजूद इसके लोगों की भीड़ उमड़ रही है। नियम का उल्लंघन होता देख कई बार लोगों को आगाह भी किया जा रहा है, बावजूद इसके लोग नहीं मान रहे हैं। एआरटीओ का कहना है कि कार्यालय हाल ही में नए भवन में सिफ्ट होने के कारण सुविधाओं की कमी है, जिन्हें पूरा करने के लिए विभाग को मांग पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

-आर्थिक सहायता के लिए एक हजार चालक जमा कर चुके हैं आवेदन
कोरोना महामारी के कारण आर्थिक तंगी झेल रहे टैक्सी चालकों को सरकार की ओर से एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता के लिए आवेदन जाम करने वालों चालकों में भी होड़ मची है। एआरटीओ कार्यालय में अब तक एक हजार टैक्सी चालक सहायता के लिए आवेदन जमा करा चुके हैं। एआरटीओ रश्मि भट्ट ने बताया कि कई चालकों के आवेदन में बैंक खातों की स्पष्ट जानकारी नहीं होने के कारण उनके आवेदन को रद्द करना पड़ रहा है। उन्होंने चालकों से आवेदन में मांगी गई सभी जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित करने आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed