फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Arrangement for stay in Delhi for the sick of the state

राज्य के बीमारों के लिए दिल्ली में हो ठहरने की व्यवस्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Arrangement for stay in Delhi for the sick of the state
बनबसा रेलवे स्टेशन में सांसद अजय टम्टा व विधायक कैलाश गहतोड़ी का स्वागत करते लोग। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए दिल्ली जाने वाले राज्य के गरीब लोगों के दिल्ली में ठहरने की व्यवस्था करने और जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन करने की मांग को लेकर लोगों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्यों ने सांसद अजय टम्टा को दिए ज्ञापन में इलाज के लिए दिल्ली जाने वाले उत्तराखंड वासियों के लिए निशुल्क आवास की व्यवस्था करने की मांग की। कहा कि निर्धन वर्ग के राज्य वासियों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए दिल्ली में जाने और ठहरने में बड़ी रकम खर्च करने को विवश होना पड़ता है। दिल्ली में ऐसे लोगों के लिए हॉस्टल जैसी व्यवस्था करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद, सूबेदार बुद्धि बल्लभ पांडेय, देवीदत्त कापड़ी, आनंद बल्लभ जोशी, हवलदार उमेश जोशी, विक्रम सिंह खाती आदि थे। उधर नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल के अलावा व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, पूर्व उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, व्यवसायी जनक चंद वंडर बूबू, ललित वर्मा आदि ने जनशताब्दि एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन करने की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद व विधायक का किया स्वागत
बनबसा (चंपावत)। जनशताब्दी एक्सप्रेस के टनकपुर से बनबसा पहुंचने पर यहां लोग रोमांचित हो गए। सांसद अजय टम्टा और विधायक कैलाश गहतोड़ी के ट्रेन से उतरने पर जन समूह ने उनका जोरदार स्वागत कर दोनों का आभार जताया। गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद, व्यापार मंडल प्रदेश मंत्री शंकर लाल वर्मा व अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, नगर पंचायत में विधायक प्रतिनिध संजय अग्रवाल, व्यापार प्रकोष्ठ प्रतिनिधि भरत भंडारी, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, रानी कापड़ी के अलावा बड़ी संख्या में नागरिक, ग्रामीण, व्यापारी, सेवानिवृत्त सैनिक आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed