फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Are high piles of garbage, garbage Preshaneela growing

ऊंचे हो रहे कूड़े के ढेर, बढ़ रही परेशानी

Sun, 07 Jun 2015 05:36 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 07 Jun 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की हड़ताल से मुसीबत बढ़ रही है। चंपावत नगर क्षेत्र में कूड़े के ढेरों की ऊंचाई बढ़ रही है। नगर कई जगह गंदगी से पट गया है, लेकिन सफाई कर्मियों ने वेतन मिलने के बाद ही काम पर वापस आने का ऐलान किया है। गंदगी और गर्मी की वजह से रोग फैलने का भी खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन


स्वच्छकार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार, मंत्री रघुवीर पंवार का कहना है कि जनवरी से वेतन नहीं मिलने के चलते सफाई कर्मी बेहद परेशानी में हैं। उनका रोजमर्रा का खर्चा नहीं चल पा रहा है। हड़ताल से पूर्व पालिका को कई बार चेतावनी भी दी गई। हड़ताल से शांत बाजार, मोटर स्टेशन रोड, गोरलदेव वार्ड आदि में कूड़े के ढेर बढ़ गए हैं। कई जगह लोगों ने दुर्गंध से बचने के लिए कूड़े के ढेर में आग लगा दी। उधर चेयरमैन प्रकाश तिवारी ने कहा कि हड़ताल को खत्म कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सफाई कर्मियों की हड़ताल को वाजिब मानते हैं लोग
चंपावत। पिछले साल अक्तूबर से स्वच्छ भारत अभियान देशभर में जोर-शोर से चल रहा है। करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं, लेकिन चंपावत के सफाई कर्मचारी पांच महीनों से वेतन को तरस रहे हैं। कम पगार पर नगर को साफ रखने वाले इन कर्मियों को कोई सुनवाई नहीं होने पर हड़ताल को मजबूर होना पड़ा। सफाई कर्मियों को पांच माह से वेतन नहीं मिलना पालिका प्रशासन के नकारेपन को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर स्थानीय नागरिकों से लेकर यहां से गुजरने वाले लोगों तक को परेशान कर रहे हैं। लंबे समय से ईओ का पद रिक्त होने से भी व्यवस्था में असर पड़ा है।
इंद्रनाथ (07सीपीटी 5पी)
चंपावत।
-----------
गर्मियों में जगह-जगह गंदगी होने से महामारी का खतरा है। कम वेतन पर काम करने वाले इन स्वच्छकों को हर माह वेतन देने के लिए पालिका को उचित कदम उठाने चाहिए।
अमरनाथ सक्टा (07 सीपीटी 6पी)
होटल स्वामी, चंपावत।
---------------
सफाई कर्मियों की मांग जायज है। व्यापारी उनके साथ हैं। नगर पालिका जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है। न वह स्वच्छकों को वेतन दे पा रही है और न नगर को साफ रख पा रही है।

भगवत राय (07 सीपीटी 7पी)
जिला उपाध्यक्ष,
व्यापार संघ, चंपावत।
--------------
पालिका तमाम तरह के टैक्स तो वसूलती है, लेकिन सफाई कर्मियों को वेतन नहीं दे पा रही। नगर की सफाई के लिए पालिका को सबसे पहले वेतन की व्यवस्था करनी चाहिए।
जगदीश पुनेठा (07 सीपीटी 8पी)
चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed