फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Approval of DPR approved under Water Life Mission

जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत डीपीआर का अनुमोदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Approval of DPR approved under Water Life Mission
चंपावत में जल जीवन मिशन के तहत अधिकारियों की बैठक लेते डीएम विनीत तोमर। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता में हुई जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में जल संस्थान और जल निगम की ओर से स्वीकृत पेयजल योजनाओं की डीपीआर का अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि हर घर को नल कनेक्शन से जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन के लिए ग्राम सभाओं में प्रत्येक गांव में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया है। जो जलापूर्ति और रखरखाव में मुख्य भूमिका निभाएगा। पेयजल निगम के ईई वीके जोशी ने बताया कि पेयजल निगम और जल संस्थान की ओर से 1720 पेयजल योजनाओं की डीपीआर को स्वीकृति मिली है। इसका जिला जल एवं स्वच्छता समिति ने अनुमोदन कर दिया।
विज्ञापन

जिले के चारों विकासखंडों में मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल पेयजल योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। डीएम ने दोनों विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ मयंक शेखर झा, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, जिला अर्थ संख्याधिकारी एनबी बचखेती, मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, ईई जल संस्थान बिलाल यूनुस आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed