फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Apose of one way in Lohaghat

वन वे व्यवस्था के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Apose of one way in Lohaghat
लोहाघाट में वन वे नियम के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में लागू वन वे सिस्टम के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन कर इसे तत्काल हटाने की मांग की है। कहा कि वन वे सिस्टम लागू होने से आम लोगों और व्यापारियों को दिक्कतें हो रहीं हैं।
विज्ञापन

नगरवासी नवीन बोहरा, प्रकाश राय, अमरनाथ, दीपक चतुर्वेदी, गिरीश करायत, नारायण साह, हरिओम, नरेश सिंह, शत्रुघ्न कोठारी, कैलाश मेहता आदि का कहना था प्रशासन की ओर से लोहाघाट नगर में जयंती भवन से लेकर वीर कालू सिंह माहरा चौक तक वन वे किया गया है।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को करीब तीन किमी की अनावश्यक यात्रा करनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि वन वे होने से मीनाबाजार, हथरंगिया, जयंती भवन के व्यापारियों का जहां व्यापार प्रभावित हो रहा है, वहीं उन्हें सामान लाने, ले जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने वन वे व्यवस्था जल्द समाप्त करने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। एसडीएम केएन गोस्वामी की अदालत ने जयंती भवन से हथरंगिया, मीनाबाजार, शीतलामाता मंदिर मार्ग, वीर कालू सिंह माहरा चौक तक वन वे व्यवस्था लागू की है। इसके तहत जयंती भवन से स्टेशन की ओर वाहन आएंगे और पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड, जीआईसी होकर वापस जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed