{"_id":"62b0c3d3dbd5140784237dae","slug":"apose-of-agnipath-in-champawat-champawat-news-hld4665449131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना से नाराज युवकों ने किया सांकेतिक विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना से नाराज युवकों ने किया सांकेतिक विरोध
विज्ञापन
अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध के साथ फरवरी 2021 की भर्ती रैली की परीक्षा बहाल रखने की मांग को लेकर चंप
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। सेना के तीनों अंगों में नौजवानों की भर्ती के लिए लागू नई व्यवस्था अग्निपथ योजना का युवाओं ने सांकेतिक विरोध किया है। इन युवाओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सैनिकों की स्थायी नियुक्ति कर फरवरी 2021 में हुई भर्ती प्रक्रिया की बहाली की मांग की।
अग्निपथ भर्ती योजना का चंपावत में 16 जून के बाद सोमवार को दूसरी बार विरोध किया गया। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे युवा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर विरोध जताना चाहते थे, लेकिन आयोजन की इजाजत न मिलने पर सांकेतिक रूप से विरोध किया गया। युवाओं ने कलक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक विरोध किया। डीएम से मुलाकात कर पिछले साल हुई भर्ती प्रक्रिया को जारी रखने की मांग की गई। युवाओं का कहना था कि चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के 1440 युवा पिछले साल की भर्ती में शारीरिक दक्षता और मेडिकल फिटनेस में पास हो चुके हैं और लिखित परीक्षा होना बाकी था, लेकिन अब इस पूरी परीक्षा प्रक्रिया को ही निरस्त कर दिया गया है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि युवाओं की मांग को शासन के माध्यम से रक्षा मंत्रालय तक पहुंचा दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में बलवंत सिंह, अंकित रावत, मनीष महर, मुकेश सिंह सहित कई युवा थे।
सेना में चार साल के लिए भर्ती औचित्यपूर्ण नहीं है। कड़ी प्रतियोगिता के बाद परीक्षा में सफल होने के चार साल बाद फिर से नई नौकरी की खोज की मजबूरी होगी। - बलवंत सिंह, चंपावत।
विज्ञापन
लगातार छह बार सेना भर्ती में हिस्सा लिया। पिछले साल मुझे कामयाबी मिली और लिखित परीक्षा के लिए चयन हुआ लेकिन अब यह प्रक्रिया रुकना चिंताजनक है। - अंकित रावत, चैकुनी, चंपावत।
नई व्यवस्था ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। तीसरे प्रयास में परीक्षा पास की। अब न केवल नए सिरे से परीक्षा देनी होगी, बल्कि सेना की सेवा भी बस चार साल की होगी। - मनीष महर, चंपावत।
पिछले साल फरवरी में रानीखेत में हुई सेना भर्ती की शारीरिक और मेडिकल फिटनेस पास की थी लेकिन लिखित परीक्षा का इंतजार बस इंतजार ही रह गया है। - मुकेश सिंह, पड़ंगा गांव, चंपावत।