फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anti Drug Rally in Champawat

बनबसा में पुलिस ने बाइक रैली निकाल कर किया नशे के खिलाफ जागरूक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Anti Drug Rally in Champawat
चंपावत/टनकपुर/बनबसा। जिले में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निरोधक दिवस पर पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को मादक पदार्थों से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

लोगों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव बताए गए। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।
विज्ञापन

रीठासाहिब में सीओ अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने लोगों को जागरूक किया। चंपावत में कोतवाल शांति कुमार गंगवार, डीसीआरबी प्रभारी धीरेंद्र कुमार और यातायात निरीक्षक पीतांबर भट्ट के नेतृत्व में मुख्य बाजार में रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तामली में थानाध्यक्ष अनुराग सिंह, पंचेश्वर में थानाध्यक्ष दीवान सिंह ग्वाल, पाटी में थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद और लोहाघाट में थानाध्यक्ष मनीष खत्री के नेतृत्व में लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
वहीं शनिवार को पुलिस ने टनकपुर और बनबसा में रैली निकाल कर लोगों को नशाखोरी से बचने का संदेश दिया। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की सूचना देने की भी अपील की।
थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में एसआई मनोज कुमार आदि पुलिस कर्मियों ने मुख्य बाजार, बूम क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया।
नशा हटाओ-जीवन बचाओ अभियान के संयोजक जीआईसी सिप्टी के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य और पैरा लीगल वालंटियर नीतू और अमित ने नशा त्यागने के लिए प्रेरित करने, नशा त्यागने वालों को प्रमाणपत्र और स्वामी दयानंद साहित्य भेंट किया। इनमें लक्ष्मीकांत, राम खिलावन, धर्मदेव सिंह प्रजापति, गौरव कटियार, आरिफ रियाज, अफसर जहां आदि थे।
एसएसबी की 57वीं वाहिनी के कमांडेंट बृजपाल सिंह नेगी के निर्देश पर बूम, टनकपुर बीओपी में तैनात जी कंपनी और बनबसा ई-कंपनी की टीम ने उचौलीगोठ, बूम में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया।
निरीक्षक रविंद्र कुमार की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में बीओपी प्रभारी एसआई मनजीत सिंह, मनिहारगोठ पुलिस चौकी प्रभारी तेज कुमार आदि ने सहयोग दिया।
एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट बीपीएस नेगी के निर्देश पर बनबसा ई-कंपनी के जवानों ने शनिवार को नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली।
ई-कंपनी के कमांडर राजवीर मीणा (निरीक्षक) के नेतृत्व में 23 जवानों ने सुबह के समय जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया।
नेपाल एसीएफ के निरीक्षक पद्म भंडारी, नेपाल पुलिस के उपनिरीक्षक जीवन गुरुंग, बनबसा पुलिस, एसएसबी अधिकारियों ने लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, आर्थिक, मानसिक दुष्प्रभाव बताकर इनसे बचाव की अपील की।
वहां बनबसा प्रधान प्रतिनिधि राकेश चंद के अलावा एसएसबी, बनबसा पुलिस जवान आदि थे। राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज में एनसीसी की 78 यूके बटालियन ने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जितेंद्र सिंह के निर्देश पर ऑनलाइन भाषण, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन प्रतियोगिता हुई।
कैप्टन एलडी तिवारी और सेकंड ऑफिसर सुरजीत सिंह राणा की देखरेख में कैडेटों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। बनबसा में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र में बाइक रैली निकाल कर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
नशे से दूर रहें अधिकारी-कर्मचारी : कमांडेंट
चंपावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी परिसर में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निरोधक दिवस पर हुई कार्यशाला में मादक द्रव्यों के अवैध व्यापार को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी गई।
कमांडेंट प्रमोद देवरानी ने अधिकारियों और जवानों को नशे से दूर रहने की नसीहत दी। कहा कि नशा ऊर्जा के क्षरण के साथ फिटनेस, मानसिक और आर्थिक रूप से भी नुकसान पहुंचाता है।

निरीक्षक संदीप कुमार, एएसआई चंद्रवीर सिंह भंडारी ने भी नशे के दुष्प्रभाव और रोकथाम के उपाय बताए। कार्यशाला में द्वितीय कमान अधिकारी हरीश जोशी, डॉ. घनश्याम पटेल, एसआई देवा राम, संग्राम सिंह, नारायण राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed