फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anniversary of Elite Children's Academy of Baracot

दिल है छोटा सा छोटी सी आशा...

Sat, 29 Apr 2017 05:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 29 Apr 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
Anniversary of Elite Children's Academy of Baracot
एलेटी चिल्ड्रन एकेडमी बाराकोट के वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते नन्हे मुन्ने बच्चे। - फोटो : अमरउजाला
बाराकोट के एलीट चिल्ड्रन एकेडमी का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी महावीर सिंह ने दीप  प्रज्वलित कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। छात्रोें ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों के  दिल है छोटा सा छोटी से आशा... गाने को खूब सराहा गया। बच्चों ने स्वागत गीत, वंदना प्रस्तुत की। 
विज्ञापन


बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी गीतों पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी। विद्यालय के संरक्षक अंबादत्त गड़कोटी की अध्यक्षता और प्रधानाचार्य किशोर खर्कवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में शैक्षिक गतिविधियों में कक्षावार यूकेजी में अनुज कुमार आर्य, एलकेजी में अंजलि अधिकारी, प्रथम में काव्य वर्मा, चतुर्थ में नक्षत्र वर्मा, पांच में श्रेष्ठा इजरवाल, छह में अजय सिंह, सात में सौरभ जोशी व कक्षा आठ में निकिता अधिकारी प्रथम रहे। केजी कक्षाओं में अंजलि अधिकारी, पांचवीं तक में श्रेष्ठा इजरवाल व छह से आठवीं कक्षा तक में सौरभ जोशी टॉपर बने।
विज्ञापन


इस मौके पर लड़ीधुरा मेला समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, डॉ. कैलाश इजरवाल, डॉ. अभिषेक, पम्दा के ग्राम प्रधान भगवान दास जोशी, शेर सिंह अधिकारी, राजेश बोरा, कुंदन सिंह आदि मौजूद थे। आयोजन में किशोर जोशी, नवल जोशी, प्रियंका वर्मा, गीता अधिकारी, कमला जोशी, लक्ष्मी पंत, तुलसी गोस्वामी, हरीश कुमार, सुरेश जोशी, पंकज गोस्वामी, कंचन, बबीता अधिकारी, चंद्रा सामंत ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed