फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ???????? ????????? ?? Angry villagers protest against Loniv

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
???????? ????????? ?? Angry villagers protest against Loniv
चौडाथेक-सुंई शिवमंदिर सड़क मार्ग की बदहाली पर लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के चौड़ाढेक-सुई शिवमंदिर मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन कर सड़क की हालत शीघ्र ठीक न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सुई खैंसकांडे के ग्राम प्रधान भुवन चौबे के नेतृत्व में मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि करीब पांच किमी लंबी चौड़ाढेक- सुई शिव मंदिर मोटर मार्ग दो साल से अधिक समय से बदहाल है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, कई स्थानों पर नालियां भी चोक हैं। उन्होंने शीघ्र सड़क की हालत नहीं सुधारने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहां अंकित पुजारी, दीपक पुजारी, विनोद चौबे, कैलाश चौबे, मान पुजारी, किशोर पुजारी, राहुल चौबे आदि रहे।
विज्ञापन

कोट
-
मार्ग के सुधारीकरण के लिए बांड आदि की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। बारिश के कारण कार्य शुरू करने में विलंब हो रहा है। मौसम साफ होते ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -एमसी पलड़िया, ईई, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed