फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Angry engineers tied black lace due to neglect

अनदेखी से गुस्साए अभियंताओं ने काला फीता बांधा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Angry engineers tied black lace due to neglect
मांगों को लेकर लोहाघाट में प्रदर्शन करते अभियंता। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोनिवि ने काला फीता बांधकर विरोध जताया। उन्होंने लंबे समय से बीमार अभियंता गोविंद सिंह के स्थानांतरण की मांग उठाई। बृहस्पतिवार को संघ के अध्यक्ष अरुण वर्मा की अध्यक्षता और महासचिव नवीन चंद्र के संचालन में हुए विरोध प्रदर्शन में अभियंताओं ने मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही।
विज्ञापन

वक्ताओं का कहना था कि गंभीर रोगों से ग्रसित सदस्यों के दो वर्ष से अनुरोध के बाद भी स्थानांतरण नहीं किए जा रहे हैं। एई गोविंद सिंह कुंवर के स्थानांतरण की मांग उठाई जा रही है लेकिन उनका स्थानांतरण नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता पद से एई पद पर प्रोन्नति के बाद तैनाती में स्थानांतरण एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है। पूरे कार्यकाल में 17 वर्षों से दुर्गम में कार्यरत अभियंता का स्थानांतरण अति दुर्गम क्षेत्रों में किया गया है। संगठन ने कहा कि मांगे पूरी न होने पर 25 से 30 नवंबर तक देहरादून में धरना प्रदर्शन, एक से छह दिसंबर तक जिलेवार क्रमिक अनशन, समाधान नहीं होने पर छह दिसंबर से आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर गोविंद सिंह, पीसी नरियाल, बीएस बोरा, राजेंद्र गिरि, तुला राम, ब्रजेंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed