{"_id":"68c6f7a033d84a894609d56b","slug":"angeles-won-the-under-10-football-trophy-champawat-news-c-229-1-cpt1004-129367-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एंजिल्स ने जीती अंडर-10 फुटबाल ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एंजिल्स ने जीती अंडर-10 फुटबाल ट्राफी
Sun, 14 Sep 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 14 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में ट्रॉफी के साथ विजेता टीम। स्रोत: आयोजक
चंपावत। मिनी गोरल कप अंडर-10 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल एंजिल्स ने टाई बेकर में 4-3 से जीत लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी दी गई।
रविवार को गोरलचौड़ मैदान में फुटबाल का फाइनल मैच एंजिल्स और माउंट कार्मल के बीच खेला गया। पहले हॉफ में एंजिल्स ने एक गोल की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में माउंट कार्मल ने अंतिम क्षण में गाेल कर मैच बराबरी पर ला दिया। निर्णय के लिए टाई बेकर का सहारा लिया गया। एंजिल्स ने 4-3 से फाइनल जीत लिया। मैच के मुख्य अतिथि एबीसी अल्मामेटर के प्रबंधक मदन सिंह रहे। संचालन अमित वर्मा ने किया। मैच रेफरी आयुष गोस्वामी, दीपक और हार्दिक रहे। इस दौरान विजय चौधरी, हरीश कलखुड़िया, उमेश राय, खीमानंद जोशी, प्रदीप बोहरा आदि मौजूद रहे। मैच देखने के लिए बच्चों के अभिभावकों की भीड़ रही। संवाद
-