फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anganwadi worker in the streets roared in salutation Tanakpur

टनकपुर में सड़कों पर गरजीं आंगनबाड़ी वर्कर

Fri, 04 Nov 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Fri, 04 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker in the streets roared in salutation Tanakpur
टनकपुर में जुलूस निकालती आंगनबाड़ी वर्कर - फोटो : अमर उजाला

आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां और सहायिकाएं शुक्रवार को सड़क पर उतरीं और जुलूस निकला। कार्यकर्त्रियों ने विधायक हेमेश खर्कवाल के आवास पर करीब आधे घंटे तक धरना दिया। समर्थन में भाजपा, कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्रसंघ भी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के जुलूस और धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। 

विज्ञापन


राज्य कर्मचारी घोषित करने एवं मानदेय नहीं वेतन देने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं सहायिकाएं दो माह से ज्यादा समय से आंदोलित हैं। कार्य बहिष्कार कर वे हर दिन तहसील परिसर में धरने पर बैठ प्रदर्शन कर रही है। आंदोलन की अनदेखी से गुस्सायी कार्यकर्त्रियां और सहायिकाएं शुक्रवार को सड़क पर उतर आई।
विज्ञापन


तहसील परिसर से जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय विधायक के आवास पर भी धरने पर बैठ प्रदर्शन किया। जुलूस-प्रदर्शन में साधना देवी, सरोज चंद, ऊषा चंद, कमलेश देवी, पुष्पा चंद, बिंदु खत्री, विमला बिष्ट, रूपा, जानकी, शहनाज, भावना, दीपा शर्मा, मुन्नी देवी आदि शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थन देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं में सुभाष बगौली, मदन सिंह महर, दीपक पाठक, संजीव आर्या, नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, नरेश सकारी, गोविंद महर, छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक पचौली, महासचिव रोहित कुमार, युकां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजू रावत, अमित आर्या, रोहित जुकरिया आदि भी समर्थन में धरना-प्रदर्शन में शामल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed