फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   An elderly person was brought home from the hospital by making a palanquin with ropes and sticks

Champawat News: रस्सी-डंडों से डोली बना अस्पताल से घर पहुंचाई बुजुर्ग

Sun, 14 Sep 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 14 Sep 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
An elderly person was brought home from the hospital by making a palanquin with ropes and sticks
चंपावत के क्वारसिंग में चोटिल बुजुर्ग महिला को डोली से घर ले जाते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
चंपावत। जिले के पालबिलौन क्षेत्र के सड़क विहीन क्वारसिंग की चोटिल बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद तीन किमी घर तक पहुंचाया। सड़क न होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार शाम 60 वर्षीय देवकी देवी को अस्पताल से घर ले जाने के लिए ग्रामीणों ने डंडों को रस्सी से बांधकर डोली बनाई। करीब तीन किमी खड़ी चढ़ाई पार कर घर तक पहुंचाया। कुछ दिन पूर्व बुजुर्ग महिला के पैर में चोट लग गई थी। ग्रामीण डंडों की डोली बनाकर तीन किमी सड़क तक लाए। फिर यहां से खटीमा अस्पताल ले गए। जहां उपचार के बाद उसे वापस लाया गया। गंगा दत्त, मोहन चंद्र जोशी, महेश जोशी, प्रकाश जोशी, दीपक जोशी, नित्यानंद, इंद्रदेव, मनीष जोशी आदि ग्रामीणों का कहना है कि वह लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल जाने वाले बच्चों, गर्भवतियों और बीमार लोगों को लाना, ले जाना मुश्किल होता है। सड़क न होने से भूमटा, इजरा, किरमोला, ज्यूली, जमोला, हैड़ना आदि गांवों की एक हजार से अधिक आबादी को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। कहा कि गांव के लोग आज भी सड़क का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से सड़क बनाने की मांग की है। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि गांव तक सड़क पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने लोगों से क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने की अपील की है ताकि उसका समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed