{"_id":"61214f768ebc3e7a051b4fd4","slug":"amrit-mahotsava-of-pmgsy-in-champawat-champawat-news-hld435308413","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तीय वर्ष में 11 सड़कों के लिए 9.28 करोड़ की राशि हुई स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तीय वर्ष में 11 सड़कों के लिए 9.28 करोड़ की राशि हुई स्वीकृत
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में पीएमजीएसवाई की कार्यशाला में महिला मंगल दलों के सदस्यों को सम्मानित किया
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कलक्ट्रेट सभागार में डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता में पीएमजीएसवाई की एक दिनी कार्यशाला हुई। डीएम ने कहा कि सतत विकास की संकल्पना एवं प्रगति प्रगतिशील कार्यों की समीक्षा को ध्यान में रखते हुए आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने के लिए आम जनमानस के साथ संकल्पबद्ध है।
पीएमजीएसवाई के एई संजय तिवारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में पीएमजीएसवाई के तहत 11 सड़कों के लिए 9.28 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई। इस योजना के तहत ग्रामीण मार्गों में सामान्य अनुरक्षण कार्य में महिला मंगल दलों की सहभागिता सुनिश्चित कर आजीविका वृद्धि के नवीन आयाम प्राप्त होंगे।
न्यूनतम बजट में स्थानीय स्तर पर महिला मंगल दलों के माध्यम से ग्रामीण सड़कों में सामान्य अनुरक्षण कार्य होंगे। डीएम ने महिला मंगल दल की सदस्य चिलकोट की पुष्पा देवी, पाटी की हरुली देवी, मैरोली की चंपा देवी, मूलाकोट की सुनीता देवी को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ आरएस रावत, डीडीओ एसके पंत, ईई पीएमजीएसवाई अरविंद प्रसाद जोशी, एई राजीव खनुलिया, सुभाष पांडेय, वीरेंद्र बोरा आदि रहे।