फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ambulance taking the injured woman trapped for four hours to Noida

चार घंटे फंसी रही जख्मी महिला को नोएडा ले जा रही एंबुलेंस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ambulance taking the injured woman trapped for four hours to Noida
चंपावत। गंभीर रूप से चोटिल एक महिला मरीज को पिथौरागढ़ से नोएडा ले जा रही एंबुलेंस संतोला के पास मलबा आने से बंद पिथौरागढ़ -टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार घंटे से अधिक समय तक फंसी रही। संतोला के पास सड़क पर मलबा आने से पिथौरागढ़ -राष्ट्रीय राजमार्ग करीब साढ़े पांच घंटे बंद रहा। सिर पर चोट की वजह से महिला को पिथौरागढ़ अस्पताल से नोएडा रेफर किया गया था।
विज्ञापन

चोटिल महिला जानकी जोशी के साथ जा रहे उनके बेटे इशांत जोशी ने बताया कि हालत को देखते हुए उन्होंने कई बार काम करा रही एजेंसी से जल्द मार्ग सुचारु करने की गुहार लगाई। चोटिल महिला को लेकर पिथौरागढ़ से एंबुलेंस सुबह साढ़े आठ बजे संतोला के पास पहुंची और उन्हें यहां 12.40 बजे तक इंतजार करना पड़ा। सड़क में फंसे रहने से एंबुलेंस पिथौरागढ़ से 463 किलोमीटर दूर नोएडा के अस्पताल शाम साढ़े छह बजे के बजाय रात साढ़े दस बजे बाद पहुंची।
विज्ञापन

एनएच पर बाराकोट और घाट के बीच संतोला के पास रविवार सुबह करीब सात बजे अचानक मलबा आ गया। जिससे सुबह सात बजे से साढ़े 12 बजे तक आवाजाही ठप रही। इस दौरान एंबुलेंस के अलावा मार्ग पर फंसे 40 से अधिक वाहन में सवार सैकड़ों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। भारी मात्रा में आए मलबे को हटाने के लिए एनएच खंड को खासी मशक्कत करनी पड़ी। तीन मशीनों के जरिये मलबे को दोपहर साढ़े 12 बजे बाद हटाया जा सका। इसके बाद आवाजाही सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क बंद होने से 20 मई से बाधित आवाजाही:
20 मई: भारतोली के पास पहाड़ी गिरने से रात दस बजे बंद एनएच 70 घंटे बाद 23 मई रात आठ बजे खुला।
25 मई: मोकोट और भारतोली के पास भारी मलबा आने से 24 घंटे से बाद 26 मई को खुली सड़क।
4 जून: टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग परं छह घंटे ठप रही आवाजाही।
10 जून: मलबे से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग छह घंटे बंद।
12 जून: भारतोली के पास मलबे ने साढ़े पांच घंटे रोके राजमार्ग पर पहिये।
17 जून: भारतोली के पास सड़क धंसने से दिनभर बंद राजमार्ग।
18 जून: स्वांला पर मलबा आने से दो घंटे बंद रहा एनएच।
19 जून: भारतोली के पास भारी मलबा आने से दिनभर बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग।
27 जून: संतोला के पास मलबा आने से साढ़े पांच घंटे बंद रही एनएच पर आवाजाही।
रीठाखाल सड़क खुली, छह अभी भी बंद
चंपावत। छह दिन बीत गए, लेकिन चंपावत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की छह सड़कें अभी भी नहीं खुल सकी है। मूलाकोट-भुइया, बाराकोट-कोठेरा, धौन-दियूरी, धौन-बड़ौली, सिप्टी-अमकडिय़ा और खटोली मल्ली-वैला सड़क बंद है। इन सड़कों के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवाजाही में खासी दुश्वारी हो रही है। अलबत्ता रविवार सुबह पनिया से रीठाखाल को जाने वाली सड़क खोल दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed