फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Amar ujala Health Abhiyan in Champawat

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : अंधेरे में सेहत पर टॉर्च से नजर, कोरोना जंग में उठ रहे सवाल

Fri, 01 Apr 2022 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 01 Apr 2022 11:36 PM IST
सार

जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना के खिलाफ जंग तो दूर, सामान्य इलाज भी नसीब नहीं है। इसकी वजह यहां ढेरों स्वास्थ्य केंद्रों में बिजली का कनेक्शन कटा होना है। अभी पांच दिन पहले ही तल्लादेश के मंच अस्पताल में टार्च की रोशनी से उजाला कर चोटिल व्यक्ति का इलाज हुआ था।

विज्ञापन
Amar ujala Health Abhiyan in Champawat
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कई उपाय किए हैं। ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, आईसीयू, शैय्याओं की संख्या बढ़ाने सहित कई कदम उठाए। इसके बावजूद भी इस जिले में कोरोना के खिलाफ जंग में सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना के खिलाफ जंग तो दूर, सामान्य इलाज भी नसीब नहीं है। इसकी वजह यहां ढेरों स्वास्थ्य केंद्रों में बिजली का कनेक्शन कटा होना है। अभी पांच दिन पहले ही तल्लादेश के मंच अस्पताल में टार्च की रोशनी से उजाला कर चोटिल व्यक्ति का इलाज हुआ था। ऐसे हाल इस समय आठ (बनबसा, तामली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तल्लादेश के तामली, मंच, चमदेवल, दिगालीचौड़, जनकांडे, रौसाल एएनएम केंद्र) स्वास्थ्य केंद्रों के हैं।
विज्ञापन


ज्यादातर स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों के हैं, जहां उपचार का कोई वैकल्पिक उपाय भी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग पर बिजली बिल का 9.35 लाख रुपये बकाया है। वहीं सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि विभागीय बिजली का बिल महानिदेशालय से एक साथ जमा होता है। फिलहाल ये बिल जमा नहीं हुआ है। बताने के बाद भी ऊर्जा निगम नहीं माना और उसने कनेक्शन काट दिए। इन अस्पतालों में जनरेटर भी नहीं है, जिस कारण कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत जिले के कोरोना टीकाकरण की प्रगति
श्रेणी लक्ष्य पहली खुराक दूसरी खुराक
हेल्थ वर्कर 2308 2252 2303
फ्रंटलाइन वर्कर 8184 7570 7402
18 से अधिक उम्र 190955 194002 180765
15 से 17 वर्ष 15516 12673 7782
12 से 14 वर्ष 9684 3721 0000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed