{"_id":"67c636814fbfb7d1815d2c821f09c6fc","slug":"also-went-the-way-of-former-paramilitary-troopers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्ध सैनिक भी चले पूर्व फौजियों की राह पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्ध सैनिक भी चले पूर्व फौजियों की राह पर
ब्यूरो/अमर उजाला,चंपावत
Updated Wed, 17 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्द्ध सैनिक बल के रिटायर्ड कर्मी भी पूर्व सैनिकों की राह पर चल पड़े हैं। यहां एसएसबी की पंचम वाहिनी परिसर में पूर्व अर्द्ध सुरक्षा बलों की बैठक में सुविधाओं के विस्तार की मांग की गई। साथ ही फौज की तर्ज पर एक रेंक-एक पेंशन (ओआरओपी) की पुरजोर वकालत भी की। कमांडेंट से इस मांग को मुख्यालय तक पहुंचाने की मांग की गई।
विज्ञापन
एसएसबी के कमांडेंट रंजीत सिंह ने समस्याओं के समाधान के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि पूर्व अर्द्ध सुरक्षा बल के जवान कभी भी अपनी समस्या उनके सम्मुख रख सकते हैं। सहायक कमांडेंट नितिन शर्मा के संचालन में हुई गोष्ठी में पंचम वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी सोनम छेरिंग, उप निरीक्षक हरदयाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक उमेद सिंह, जय कुमार, दिनकर सिंह आदि थे।
विज्ञापन