फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Almora, Doon Haridwar, Nainital and US Nagar registered victories.

Champawat News: अल्मोड़ा, दून हरिद्वार, नैनीताल और यूएसनगर ने दर्ज की जीत

Thu, 19 Feb 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 19 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Almora, Doon Haridwar, Nainital and US Nagar registered victories.
चंपावत में राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की ऑफि​शियल यूथ वॉलीबाल चैंपियन​शिप के उद्घाटन मुकाबले में ड
चंपावत। गोरलचौड़ खेल मैदान में सरस कॉर्बेट महोत्सव के तहत राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की तीन दिवसीय ऑफिशियल यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अध्यक्ष राज्य वॉलीबाल एसोसिएशन कमलेंद्र सिंह धानक, महासचिव ओलंपिक एसोसिएशन डॉ. डीके सिंह, अध्यक्ष वॉलीबाल एसोसिएशन चंपावत अवतार सिंह, सचिव चंदन मेवाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता शंकर पांडेय, सेवानिवृत्त युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

उत्तरांचल वॉलीबाल एसोसिएशन और खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता उद्घाटन मुकाबले में अल्मोड़ा ने टिहरी गढ़वाल को 25-20-25-23 से हराया। दूसरे मुकाबले में देहरादून ने 25-1,-19-25, 15-6 अंकों से उत्तरकाशी को हराया।
विज्ञापन

हरिद्वार व रुद्रप्रयाग, नैनीताल व पिथौरागढ़, यूएस नगर व बागेश्वर के मुकाबलों का शुभारंभ चेयरमैन लडवाल फाउंडेशन नरेंद्र सिंह लडवाल ने किया। तीसरे मैच में हरिद्वार ने 25-11, 25-13 से रुद्रप्रयाग को हराया। चौथे मैच में नैनीताल ने पिथौरागढ़ को 25-22, 23-25, 15-9 से हराया। पांचवें मैच में यूएसनगर ने बागेश्वर को 25-13, 25-19 से हराया। निर्णायक की भूमिका यशपाल सिंह, गिरीश चंद्र, दिनेश रावत, बृजेश तिवारी, बिक्रम रावत, सुरेश बिष्ट, तुषार शेखर, कुलदीप सिंह, कीर्ति थापा, सपना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन रेडक्रॉस चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी ने किया। जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में 13 जिलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस दौरान चंद्रशेखर ओली, हरीश, सुनील जोशी, मुकेश टम्टा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed