फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   All Weather Road in Champawat

तो ऐसे करेंगे निर्माणाधीन बारहमासी के काम की निगरानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
All Weather Road in Champawat
एनएच पर चल्थी में निर्माणाधीन पुल। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में इन दिनों टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर बारहमासी का कार्य चल रहा है। करीब 1556 करोड़ रुपये से बन रहा 136 किमी लंबी इस सड़क की निगरानी करने वाली संस्था लोनिवि एनएच खंड लोहाघाट के मुखिया की कुर्सी बीते 31 दिनों से खाली है। इसके चलते कार्य प्रगति और इसकी निगरानी पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 से शुरू बारहमासी सड़क का काम नवंबर 2019 में पूरा होना था, लेकिन निर्धारित समय से 22 माह अधिक का समय बीतने के बावजूद काम पूरा नहीं हो सका है। इस काम को अगले दो महीने में पूरा करवाने की बात कही जा रही है, लेकिन तीन सितंबर से बारहमासी सड़क के काम को करवाने वाले एनएच खंड के ईई का पद खाली है।
विज्ञापन

यहां के ईई एलडी मथेला का स्थानांतरण रानीखेत कर दिया गया था, जबकि उनके स्थान पर नरेंद्रनगर से यहां भेजे गए मो. आरिफ खान ने कार्यभार नहीं संभाला। आदेश के कुछ दिनों बाद ही खान का तबादला आदेश बदल दिया गया। तबसे निगरानी की जिम्मेदारी एई विवेक कुमार सक्सेना के जिम्मे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारहमासी सड़क के पैकेज
1. टनकपुर-बेलखेत (40 किमी)
2. बेलखेत-चंपावत (38 किमी)
3. चंपावत-च्यूरानी (27 किमी)
4. च्यूरानी-पिथौरागढ़ (31 किमी)
मंद गति से हो रहा चल्थी पुल का काम
चंपावत। एई विवेक सक्सेना का कहना है कि तीन पैकेजों में काम पूरा हो चुका है। सिर्फ एक पैकेज में छिटपुट काम बचा है। चल्थी पुल का निर्माण अभी बाकी है। इसे इस साल दिसंबर तक पूरा करा लिया जाएगा।
वैसे मई में कार्य की गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर दौरे पर आए तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जांच के आदेश दिए थे। इस पर पिथौरागढ़ के एसई जेपी गुप्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल ने जांच की। डीएम विनीत तोमर ने बताया कि जांच पूरी हो गई है, लेकिन निर्माण कार्य के नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा गया है।
13 किमी दूर चंपावत से हो रही लोहाघाट लोनिवि के कामों की निगरानी
चंपावत। सिर्फ एनएच खंड ही नहीं, लोनिवि के लोहाघाट खंड की तस्वीर भी ठीक नहीं है। लोहाघाट खंड के ईई मोहन चंद्र पलड़िया को खटीमा स्थानांतरित किया गया। ईई पलड़िया तो यहां से चले गए, लेकिन उनकी जगह पर यहां किसी की तैनाती नहीं हुई है। इस कारण यहां काम पर बुरा असर पड़ रहा है।

चंपावत जिले में लोनिवि के दो खंड हैं। चंपावत खंड के ईई एमसी पांडेय ही लोहाघाट का भी काम देख रहे हैं। इस साल की जिला योजना में ही दोनों खंडों का 854.42 लाख रुपये का बजट है। इसमें नवनिर्माण से पुन: निर्माण और सड़क सुधार तक का काम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed