{"_id":"65d23a73a38872cb2c0cb3b6","slug":"all-seven-nomination-papers-were-found-correct-in-the-investigation-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102149-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सभी सात नामांकन पत्र जांच में सही मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सभी सात नामांकन पत्र जांच में सही मिले
Sun, 18 Feb 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 18 Feb 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर व्यापार मंडल के चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। नामांकन पत्रों की जांच में विभिन्न पदों पर सभी सात प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। शाम को उपाध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया। अब अध्यक्ष और महामंत्री पद पर आमने-सामने की भिड़ंत होगी जबकि उपाध्यक्ष पद पर अंकित अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पद पर गिरीश वर्मा का निर्विरोध चुना जाना तय है।
बता दें कि बीते पखवाड़े भर से मां पूर्णागिरि धाम के प्रमुख बाजार के नगर व्यापार मंडल के चुनाव की प्रकिया चल रही है। मुख्य चुनाव अधिकारी भगवत शरण ने बताया कि 15 फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। रविवार को दिन भर चुनाव अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच में जुटे रहे और शाम सात बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया था।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद अध्यक्ष पद के लिए वैभव अग्रवाल व मोहित गड़कोटी, उपाध्यक्ष में संजय अग्रवाल व अंकित अग्रवाल, महामंत्री पद के लिए संजय पांडेय व भूपेश चड्ढा और कोषाध्यक्ष पद के लिए गिरीश वर्मा का नामांकन पत्र सही पाया गया। वहीं शाम को उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार संजय अग्रवाल ने अपना नाम वापस ले लिया जिस कारण अब उपाध्यक्ष पर पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। अब 25 फरवरी को मतदान होगा। बताया कि करीब 815 मतदाता हैं। संवाद