{"_id":"5a47cdd94f1c1b95188bcc4b","slug":"all-officers-including-dm-reached-the-pedestrian-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम सहित तमाम अफसर पैदल दफ्तर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम सहित तमाम अफसर पैदल दफ्तर पहुंचे
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
पैदल चंपावत कलक्ट्रेट जाते डीएम डा.अहमद इकबाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीखंड चौड़ स्थित तमाम कार्यालयों के सरकारी अधिकारी और कर्मचारी शनिवार को वाहनों के बजाय पैदल ही अपने-अपने कार्यालयों को रवाना हुए। लोहाघाट से लौटने के बाद जिलाधिकारी डॉ.अहमद इकबाल भी पैदल ही कलक्ट्रेट पहुंचेे। उनके अलावा पूल्ड आवास से तकरीबन 4 किलोमीटर दूर श्रीखंड चौड़ के विभिन्न कार्यालयों में करीब 40 विभागों के अधिकारी पैदल पहुंचे।
शनिवार को 40 चौपहिये और 60 दोपहिये वाहनों के सड़क में नहीं होने से करीब 35 लीटर पेट्रोल-डीजल की बचत भी हुई। अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, परियोजना निदेशक हरगोविंद भट्ट, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय सहित तमाम जिला स्तरीय अफसर अपने सरकारी वाहन के बजाय पैदल श्रीखंड चौड़ स्थित अपने-अपने कार्यालय पहुंचे। वहीं उद्योग विभाग के महाप्रबंधक जीवी जोशी तो सरकारी पत्रावलियों के साथ उद्योग विभाग के कार्यालय से कलक्ट्रेट तक पैदल पहुंचे।
बढ़ते वाहनों के दबाव को कम करने के साथ ही पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने 21 दिसंबर को श्रीखंड चौड़ स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों को हर शनिवार को पूल्ड आवास से दफ्तर तक पैदल आने के निर्देश दिए थे। 23 दिसंबर को भी अधिकारी-कर्मचारी अपने घर से कार्यालय पैदल आए थे।