{"_id":"58d554814f1c1bac2a1a1645","slug":"all-handpumps-in-pulhandola-bad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलहिंडोला में सभी हैंडपंप खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलहिंडोला में सभी हैंडपंप खराब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 24 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
गधेरे से पानी भरते पुलहिंडोला के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुमदेश क्षेत्र के पुलहिंडोला में पानी का संकट गहरा गया है। यहां के सभी छह मांडेक्स हैंडपंप खराब होने से ग्रामीण एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। लोग 300 मीटर से एक किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने तुरंत वैकल्पिक उपाय कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
पुलहिंडोला गांव में एक भी सरकारी पेयजल योजना नहीं है। यहां की पेयजल व्यवस्था छह मांडेक्स हैंडपंप पर आश्रित थी। इनमें से चार हैंडपंप सूख गए। क्षेत्र में दो ही हैंडपंप सही थे, लेकिन बृहस्पतिवार शाम को यह दोनों हैंडपंप भी खराब हो गए हैं। इसके चलते पुलहिंडोला के लोग दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल्लागांव, खालगढ़ा, भैसोड़ी आदि गांवों से पानी ढोने को मजबूर है। ग्रामीण नकुल पंत, विजय प्रकाश जोशी, राम सिंह, सूरज सिंह, अमित रतूड़ी आदि ने तुरंत पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की व्यवस्था की है। चंपावत जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना का कहना है कि पुलहिंडोला के खराब मांडेक्स हैंडपंप को ठीक कराया जाएगा। इसके लिए तत्काल निर्देश दिए गए हैं। तब तक पेयजल व्यवस्था सुचारु करने के लिए अन्य वैकल्पिक उपाय किए जाएंगे।