फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pledge of de-addiction filled with youth including new couple

जिले में सभी रोजगारपरक योजनाओं में तेजी लाई जाएगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pledge of de-addiction filled with youth including new couple
चंपावत में पत्रकारों से वार्ता करते नवागत डीएम विनीत तोमर। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के नए डीएम विनीत तोमर ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने कहा कि उनकी महत्वपूर्ण प्राथमिकता कोविड-19 है। उनका प्रयास रहेगा कि कोविड महामारी जिले में ना फैले। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिन्हें टीकाकरण का प्रथम डोज लगा है उन्हें दूसरा डोज भी समय से लगे। तीसरे चरण के टीकाकरण में केंद्र और राज्य सरकार की गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में सभी रोजगारपरक योजनाओं मे तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला योजना, राज्य और केंद्रीय विकास योजनाओं में प्रगति लाई जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की विभागीय अड़चन आती हैं तो उसका समाधान बिना समय गंवाए किया जाएगा। जिले में मुख्यमंत्री की 95 घोषणाएं हैं, जिसमें से आधी लगभग पूरी हो चुकी हैं तथा शेष कार्यों में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में भी तेजी से कार्य किया जाएगा, जिससे जिले के लोगों को भी लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी पूर्णागिरी मेले की जो भी अवधि तय की जा चुकी हैं, मेला उसी अवधि तक चलेगा तथा मेले के दौरान कोविड-19 का पूर्णत: पालन किया जाएगा, जिससे यह महामारी जिले में ना फैले। पत्रकार वार्ता के दौरान एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, एसडीएम चंपावत अनिल गर्ब्याल, लोहाघाट आरसी गौतम, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी आरएस धामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed