{"_id":"ee43931afc7508928dc55812f8411d48","slug":"air-exercises-in-the-skies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत के आसमान में हवाई एक्सरसाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत के आसमान में हवाई एक्सरसाइज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 24 Sep 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की रात चंपावत और आसपास के क्षेत्रों में हवाई अभ्यास हुआ। वायुसेना की आधुनिक तकनीक के इस एडवांस लाइट हैलीकॉप्टर ने दो घंटे से अधिक अभ्यास किया। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने हैलीकॉप्टर अभ्यास की पुष्टि की है। आसमान पर बेवक्त घंटों उड़ते हैलीकॉप्टर से लोग हैरत में थे।
विज्ञापन
डीएम ने बताया वायुसेना बरेली के नई तकनीक के जहाज एडवांस लाइट हैलीकॉप्टर का परीक्षण और अभ्यास किया गया। हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित इस हैलीकॉप्टर से रात में उड़ान का अभ्यास किया गया। जिसमें अंधेरे में पर्वतीय क्षेत्रों में हैलीकॉप्टर के उतरने, लैंडिंग स्थल, तेजी से ऊपर चढ़ने, नीचे उतरने आदि की एक्सरसाइज की गई। ये एक्सरसाइज शाम सात बजे से करीब दो घंटे तक चली।
विज्ञापन