{"_id":"33de99d5a98a47ee97d1ec5984a9fe62","slug":"agricultural-science-centre-and-the-mayawati-ashram-arrived-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विज्ञान केंद्र और मायावती आश्रम पहुंचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विज्ञान केंद्र और मायावती आश्रम पहुंचे बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीसी आल्मामैटर कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र सुंई का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ ही पॉलीहाउस खेती की तकनीक के संबंध में जानकारी हासिल की। केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा.एमपी सिंह ने बच्चों को मत्स्य पालन, फर्टिलाइजर, डी कंपोस्ट खाद, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, डिप इरीगेशन के संबंध में बताया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक मदन सिंह महर, खुशाल रावत, मोहित पचौली, पंकज सिंह बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
उधर, लोहाघाट एबीसी अल्मामैटर के बच्चों ने अद्वैत आश्रम मायावती का शैक्षिक भ्रमण किया। अद्वैत आश्रम में पहली बार पहुंचे बच्चों को जहां जीवन की नई खुशियां मिली, वहीं प्रबुद्ध भारत के संपादक स्वामी नरसिम्हानंद, आश्रम के प्रबंधक स्वामी अनिकेतानंद और मेडिकल प्रभारी स्वामी एकदेवानंद ने अपने संक्षिप्त प्रवचन में बच्चों को महान बनने की प्रेरणा दी। बच्चों की टीम लीडर अंजलि महर, महिमा तडागी, प्रियंका खर्कवाल, कविता बोहरा, मीना ने जंगलों में पाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियों, पानी के पोषक पौधों को दिखाने के साथ कई दुर्लभ जड़ी बूटियों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन