फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Agricultural machinery, iron utensils will be consumed in the entire state

पूरे राज्य में होगी कृषि यंत्रों, लोहे के बर्तनों की खपत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Agricultural machinery, iron utensils will be consumed in the entire state
लोहाघाट के ग्रोथ सेंटर में लोहे से बनी वस्तुओं का निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत निर्मित प्रगति आजीविका महिला ग्राम संगठन के ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रोथ सेंटर में बनाए जाने वाले कृषि यंत्रों एवं लोहे के बर्तनों की खपत पूरे राज्य में करने की दिशा में कार्य करने की बात कही।
विज्ञापन

ग्रोथ सेंटर के निरीक्षण के साथ ही उन्होंने वहां लौह उत्पादों को बना रहीं समूहों की महिलाओं से भी वार्ता की। उन्होंने समूह की महिलाओं से इस कार्य से होने वाली मासिक आय एवं उनकी समस्याओं भी जानीं। महिलाओं ने कहा कि इस कार्य से प्रत्येक महिला को दस हजार रुपये प्रतिमाह तक मिल जाते हैं। नियमित कार्य मिलने से आय में वृद्धि हो जाएगी।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि राज्य का एक एम्ब्रेला ब्रांड बनाया जा रहा है।
उस ब्रांड के तहत समूहों की महिलाओं एवं किसानों के उत्पादों की बिक्री की जाएगी। ग्रोथ सेंटर संचालक अमित कुमार ने सेंटर में तैयार किए जाने वाले कृषि यंत्रों, लोहे के बर्तनों आदि की जानकारी दी। इस दौरान प्रगति ग्राम संगठन की अध्यक्ष नारायणी देवी, शांति देवी, बेनी देवी, महेश्वरी देवी, बची देवी, गोविंदी देवी, सरस्वती देवी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रोथ सेंटर में तैयार वस्तुएं पहुंचती हैं देश के कोने-कोने तक
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से संचालित ग्रोथ सेंटर के संचालक अमित कुमार ने बताया कि यहां लोहे की कड़ाही, तवा, फ्राइपेन, इंडक्शन कड़ाही के अलावा विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र, धार्मिक आयोजनों के लिए दीपक, तलवारें, त्रिशूल आदि का निर्माण किया जाता है। ग्रोथ सेंटर में पर्वतीय आजीविका महिला ग्राम संगठन राइकोट कुंवर की 40 महिलाएं लोहे से विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का निर्माण कर रही हैं। उत्तराखंड के अलावा दिल्ली, मुंबई, गोवा, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक सहित देश के कई राज्यों में लगने वाली प्रदर्शनी में जिला प्रशासन के सहयोग से ग्रोथ सेंटर में निर्मित वस्तुओं को ले जाकर चंपावत जिले का प्रतिनिधित्व किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed