{"_id":"61cf4ae09017161d574dbc1f","slug":"agreement-on-curbing-drug-and-human-trafficking-tanakpur-news-hld4494925166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादक पदार्थों एवं मानव तस्करी पर अंकुश लगाने पर सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मादक पदार्थों एवं मानव तस्करी पर अंकुश लगाने पर सहमति
विज्ञापन
भारत नेपाल बैठक में चंपावत के डीएम नेपाल के डीएम को स्मृति चिन्ह भेंट करते।संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। आगामी विधान सभा चुनाव के समय भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत तय समय के लिए भारत-नेपाल सीमा सील की जाएगी। भारत नेपाल के अधिकारी सूचनाओं का आदन-प्रदान करेंगे, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी पर अंकुश लगाएंगे। भारत-नेपाल समन्वय बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच यह सहमति बनी। इसके अलावा कोविड नियमों का पालन कराने के साथ ही चुनाव के दौरान नेपाल प्रशासन से सहयोग की अपील की गई।
एनएचपीसी परिसर में शुक्रवार को डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता एवं एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के संचालन में नेपाल के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में तय किया गया कि दोनों देशों के बीच आवागमन करने वालों से कोविड नियमों का पालन कराया जाएगा। सीमा पार आवाजाही के लिए पहचान पत्र साथ में रखना जरूरी होगा। सीमा पर अपराधों पर नियंत्रण के लिए सघन चेकिंग करने, सूचनाओं के आदन प्रदान, दोनों देशों के वांछित अपराधियों के संबंध में सहयोग देने, मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लागाने, मानव तस्करी और वन्यजीव तस्करी पर नियंत्रण करने पर सहमति बनी। विवाह आदि आयोजनों के लिए कोविड नियमों के तहत छूट देने पर विचार किया गया। सीमा पर चलने वाले दुपहिया वाहनों की कड़ी निगरानी का निर्णय लिया गया। बैठक में नेपाल के सीडीओ राम प्रसाद पांडे, एसीडीओ अशोक कुमार भंडारी, एसपी उमाप्रसाद पांडेय, एपीएफ के एसपी वीरेंद्र भंडारी, चीफ कस्टम अधिकारी ध्रुवराज विश्वकर्मा के अलावा भारतीय अधिकारी मौजूद रहे।
भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि जिले में शांतिपूर्ण चुनाव कराने में नेपाल प्रशासन सहयोग देगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर सीमा सील करने में नेपाल प्रशासन भारतीय प्रशासन को सहयोग देगा।
विज्ञापन
-विनीत तोमर, जिलाधिकारी चंपावत।
नेपाल और भारत आपस में सूचनाओं का आदन-प्रदान करेंगे। दोनों देशों के अधिकारियों ने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने मेेें सहयोग देने पर सहमति जताई है। - राम प्रसाद पांडे, सीडीओ नेपाल।