{"_id":"58975abd4f1c1b953fe82a84","slug":"after-the-incident-the-maoists-raised-the-charge-of-the-security-apparatus-in-stripe","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारी में माओवादी घटना के बाद सुरक्षा तंत्र ने चौकसी बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारी में माओवादी घटना के बाद सुरक्षा तंत्र ने चौकसी बढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
धारी में माओवादी घटना के बाद सुरक्षा तंत्र ने चौकसी बढ़ाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क सुरक्षा तंत्र नैनीताल के धारी विकासखंड में माओवादियों द्वारा पोस्टर चिपकाने की घटना के बाद नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र में सुरक्षा तंत्र अलर्ट हो गया है। रविवार को पुलिस, एसएसबी और वन विभाग ने क्षेत्र से लगे जंगल में कांबिग की।
राजमार्ग पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ आरएस रौतेला और पश्चिम बंगाल से आई एसएसबी की 46वीं वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट आशीष सेन गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में कोतवाली से ककरालीगेट, आमबाग, छीनीगोठ और ज्ञानखेड़ा तक आठ किमी तक फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस ने लोगों से निडरता के साथ मतदान करने की अपील की।
फ्लैग मार्च में कोतवाल वीसी शर्मा, उप निरीक्षक भुवन राणा, शारदा रेंज के वन दरोगा मुनीश राणा के अलावा पुलिस, एसएसबी के जवान और वन विभाग के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। सीओ रौतेला ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नैनीताल जिले के धारी में माओवादी घटना के बाद सुरक्षा तंत्र को और अलर्ट किया गया है। नेपाल सीमा पर पैनी नजर रखी जा रही है। आवाजाही करने वालों की सघन तलाशी के साथ ही सीमा से लगे जंगलों में भी एसएसबी को नियमित कांबिंग करने को कहा गया है।