{"_id":"645930a9f47d165c150558a6","slug":"after-struggle-villagers-got-facilities-champawat-news-c-8-1-134302-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रंग लाया गुमदेश क्षेत्र के लोगों का संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रंग लाया गुमदेश क्षेत्र के लोगों का संघर्ष
Mon, 08 May 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 08 May 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। आखिरकार खालगढ़ा किमतोली क्षेत्र के लोगों का संघर्ष रंग लाया है। लोनिवि ने क्षेत्रीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर खालगढा-किमतोली मार्ग पर डामरीकरण का कार्य किया शुरू कर दिया है। डामरीकरण का कार्य शुरू होने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई है।
पूर्व में मार्ग पर डामरीकरण के लिए गुमदेश क्षेत्रीय संघर्ष समिति, टैक्सी यूनियन, क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों ने बदहाल मार्ग पर डामरीकरण की मांग के लिए खूब संघर्ष किया। डामरीकरण की मांग पर लोगों ने सड़क से लेकर जिलाधिकारी और शासन स्तर तक संघर्ष किया। इसके फलस्वरूप ग्रामीणों का संघर्ष रंग लाया और वर्षों बाद मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया। गुमदेश संघर्ष समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी, ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी, बीडीसी सदस्य मदन कलोनी, मनीष भट्ट, ग्राम प्रधान युगल किशोर धोनी, मोहित पांडे, मदन सिंह धोनी, लक्ष्मी दत्त भट्ट आदि ने खुशी जताई है।
लोनिवि के ईई संजय चौहान ने बताया कि किमतोली तिराहे से खालगढ़ा स्कूल तक 2200 मीटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य चल रहा है। 10 दिन में डामरीकरण कार्य पूरा हो जाएगा। मलबे से भरी नालियों की सफाई जाएगी और करीब 300 मीटर कच्ची नाली को पक्का किया जाएगा।