फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   After performing a labor tax pits filled

प्रदर्शन के बाद खुद श्रमदान कर गड्ढों को भरा

Fri, 12 Aug 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Fri, 12 Aug 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
After performing a labor tax pits filled
प्रदर्शन के बाद खुद श्रमदान कर गड्ढों को भरा - फोटो : अमर उजाला
 टनकपुर ग्रामसभा के ककरालीगेट-आमबाग संपर्क में गड्ढों के भरान का कार्य आधे में रुकने से बौखलाए ग्रामीणों ककरालीगेट पर प्रदर्शन किया। बाद में ग्रामीण खुद श्रमदान कर गड्ढों के भरान में जुट गए। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने वन विभाग के सहयोग से ककरालीगेट-आमबाग मार्ग पर रिवर बेड मेटेरियल (आरबीएम) डालकर गड्ढों के भरान का काम शुरू कराया है। इस मार्ग पर 100 वाहन आरबीएम डाला जाना था, लेकिन करीब 40 वाहन आरबीएम डालने के बाद काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि सड़क में भरान के लिए प्रशासन ने कुमार इंफ्राटेक कंसट्रक्शन कंपनी की एक जेसीबी और एक डंपर लगाया है, लेकिन वाहनों को ईंधन मुहैया नहीं होने पर काम बंद हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ककरालीगेट पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि कार्य शीघ्र पूरा नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद खुद श्रमदान कर गड्ढों का भरान किया। प्रदर्शन में पुष्कर सिंह कठायत, शमशेर चंद, रवि मटियानी, नरेश सिंह, नीतिन, महेश पुनेठा, नरेश सिंह, धर्म सिंह आदि शामिल थे। उधर, एसडीएम नरेश दुर्गापाल का कहना है कि कुमार इंफ्राटेक कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी और डंपर के लिए बृहस्पतिवार को ही ईंधन दे दिया गया है। सड़क पर आरबीएम डाला जा रहा है। जल्द ही गड्ढों का भरान काम पूरा कराया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed