{"_id":"e02cb938f180a854befebd7c10b5933a","slug":"after-five-days-of-open-bank-drew-crowds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिनों बाद खुले बैंक, उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिनों बाद खुले बैंक, उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को पांच दिनों बाद बैंक खुलने से बैंकों में उपभोक्ताओं की खासी भीड़ उमड़ी। यहां बैंक खुलते ही लोग कतार में लगने लगे थे।
विज्ञापन
सोमवार को पूरे दिन बैंककर्मी व्यस्त थे। वर्ष 2015 में पहली बार ज्योति पर्व दीपावली की छुट्टी के कारण बैंक लगातार पांच दिनों तक बंद रहे।
इससे लोगों को भारी कठिनाइयों के दौर से गुजरना पड़ा। एसबीआई के शाखा प्रबंधक ब्रह्मानंद निगम के अनुसार सामान्य दिनों की तुलना में 30 फीसदी अधिक टर्नओवर रहा।
बैंक ने सोमवार को एक करोड़ 83 लाख रुपये का लेन-देन किया। लोहाघाट में धनतेरस के दिन बैंकों में धनाभाव के चलते व्यापारियों का कारोबार काफी फीका पड़ा। उसके बाद बैंकों में मुख्य दिवाली के दिन से छुट्टी हो गई थी।
विज्ञापन