फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Advanture in Champawat

प्रशिक्षण में सुधांशु, मनीष और प्रकाश ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Advanture in Champawat
प्रशिक्षण में सुधांशु, मनीष, प्रकाश जीते
विज्ञापन

सात दिनी एडवेंचर फाउंडेशन प्रशिक्षण शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। जिला योजना के तहत पर्यटन विभाग और रियल एडवेंचर संस्था की ओर से संचालित सात दिनी एडवेंचर फाउंडेशन प्रशिक्षण शिविर का बृहस्पतिवार को समापन किया गया।

रियल एडवेंचर संस्था के निदेशक आशीष जोशी के नेतृत्व में पूल्ड आवास में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 21 युवाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को साहसिक खेलों की जानकारी, तकनीकी उपकरणों का ज्ञान, रैपलिंग, जुमारिंग, प्राथमिक उपचार, उपलब्ध संसाधनों से पुल बनाने, नदी पार करने की विधियों समेत रिवर क्रॉसिंग, ट्रैकिंग आदि के गुर सिखाने के साथ ही पर्यटन विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण की मूल्यांकन परीक्षा में सुधांशु प्रथम, मनीष सिंह बिष्ट द्वितीय, प्रकाश जोशी तृतीय रहे। जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि दो जनवरी से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 23 बालिकाओं का पांच दिनी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। समापन अवसर पर रियल संस्था के निदेशक आशीष जोशी सहित मुख्य प्रशिक्षक धन सिंह, सुरेश भट्ट, दीपक रावल, विनीत राय, दीपक राय आदि रहे।
विज्ञापन

फोटो 31 सीपीटी 06 पी, 07 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed