फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Advance payment of two million black money squandered in mining

खनन में एडवांस भुगतान से खपाया ढाई करोड़ कालाधन

Fri, 18 Nov 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Fri, 18 Nov 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शारदा नदी से खनिज निकासी भले ही अभी नहीं खुली है, लेकिन खनन कारोबार की आड़ में कथित तौर पर कालाधन खपाने की चर्चाएं बाजार में आम है। बताया जा रहा है कि कुछ खनिज स्टाकिस्टों द्वारा खनिज निकासी करने वाले ट्रक मालिकों को एडवांस भुगतान देकर करीब ढाई करोड़ रुपए कालाधन खपाया है। इधर, प्रशासन इस सूचना से बेखबर है। एसडीएम अनिल चन्याल का कहना है कि इस तरह की सूचना नहीं है, यदि ऐसा हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी। 

पांच सौ-हजार के नोटबंदी के बाद से कालाधन डंप किए लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे लोग कालेेधन को ठिकाने लगाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कोई रिश्तेदारों के खाते में छूट की धनराशि जमा करा रहा है, तो कोई कर्मचारियों को वेतन भुगतान में पांच सौ-हजार के नोट देकर कालेधन को खपाने में लगा है।
विज्ञापन


इसी तरह यहां के बड़े खनिज स्टाकिस्टों द्वारा कारोबार के नाम पर कालेधन को ठिकाने लगाने की चर्चाएं हैं। सूत्रों के मुताबिक इन खनिज कारोबारियों ने खनिज सामग्री ढोने वाले ट्रक मालिकों को एडवांस भुगतान देकर अपना कालाधन ठिकाने लगाया है। ऐसे स्टाकिस्टों ने खनन गेट खुलने पर खनिज सामग्री अपने स्टाक में डालने की शर्त पर एक ट्रक मालिक को (पांच सौ-हजार के नोट) डेढ़ से दो लाख रुपए तक का एडवांस भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदा से खनन कार्य के लिए क्षेत्र में करीब ढाई सौ शक्तिमान ट्रक हैं, लेकिन स्टाकिस्टों से सिर्फ उन्हीं ट्रक मालिकों को एडवांस भुगतान दिया है, जो उनके विश्वसनीय हैं। एसडीएम का कहना है कि अब तक ऐसी सूचना नहीं मिली है। उनका कहना है कि यदि स्टाकिस्टों ने एडवांस भुगतान कर कालाधन खपाया है तो ऐसे ट्रक मालिकों के खातों की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed