फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Administration team reached Khoona Malak in case of encroachment

Champawat News: अतिक्रमण के मामले में प्रशासन की टीम पहुंची खूना मलक

Tue, 23 May 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 23 May 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Administration team reached Khoona Malak in case of encroachment
लोहाघाट के खूना मलक में भूमि के दस्तावेज मि ाते राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी।
लोहाघाट (चंपावत)। सरकारी भूमि में पर अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व विभाग की टीम विकासखंड के खूना मलक पहुंची। टीम ने सड़क किनारे बनी कब्र और मजार के मामले में जांच की। खूना मलक के मनिहारों ने इसे तीन सौ साल पुरानी कब्र बताया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसीलदार विजय गोस्वामी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने खूना मलक पहुंचकर मौका मुआयना किया। इसमें प्रशासन की टीम ने खूना मलक में विवादित जगह की जांच कर रिपोर्ट तैयार की। खूना मलक के लतीफ हुसैन, मो.अहसान, मो. इरफान अली आदि ने बताया कि खूना मलक में करीब तीन सौ साल पुरानी हकीम सुभान और उनके पूर्वजों की कब्र है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से इसे मजार बताया जा रहा है। इसे तीन दिन में तोड़ने का नोटिस दिया है। प्रशासन के इस फैसले का पूरा मनिहार समुदाय विरोध कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके लिए सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन भी दिया गया है। तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि भूमि की नाप जोख करने के बाद रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। कहा कि खूना मलक के लोग इस भूमि को अपनी नाप बताने के दावे कर रहे हैं। उन्हें बुधवार को जमीन संबंधी कागजात लाने को कहा है। इसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed