फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Add the Fair

महाभोग के साथ संपन्न हुआ जोड़ मेला

Sat, 21 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,श्रीरीठा साहिब (चंपावत)।
ब्यूराे/अमर उजाला,श्रीरीठा साहिब (चंपावत)। Updated Sat, 21 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Add the Fair
जोड़ मेला संपन्न - फोटो : अमर उजाला
 गुरुद्वारा श्रीरीठा साहिब में तीन दिनी सालाना जोड़ मेला संपन्न हो गया। गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के महाभोग और अरदास के साथ मेले का समापन किया। तीन दिवसीय मेले में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेक मनौती मांगी। मेला संपन्न होने के बावजूद तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


गुरुद्वारे में देर तक सबद-कीर्तन जारी रहा। सिख संगत को संबोधित करते हुए सिख गुरुओं ने सिख धर्म गुरुओं के त्याग और बलिदान का स्मरण किया। शनिवार सुबह तीर्थयात्रियों ने लधिया और रतिया नदी के संगम में पर्व स्नान किया। इस अवसर पर कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह समेत तमाम संत मौजूद थे। महाभोग का लंगर छकने के बाद यहां से तीर्थयात्रियों की रवानगी शुरू हुई। मेला समाप्त होने के बाद गुरुद्वारे की सफाई में लोग जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


पीएलवी हयात राम ने विधिक सेवा लगाकर लोगों को कानूनी जानकारी दी। प्रशासन द्वारा सफाई का वैकल्पिक प्रबंध नहीं करने से नदी के किनारे कई जगह गंदगी बढ़ गई है। ढेरों श्रद्धालुओं ने बाइक और ट्रकों से सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जगह-जगह लगे लंगर
चंपावत। श्रीरीठा साहिब मेले में जगह-जगह लंगर लगाकर लोगों को प्रसाद बांटा गया। शनिवार को मुड़ियानी, अमोड़ी, चल्थी, खेतीखान सहित सात स्थानों में लंगर लगाए गए। अमोड़ी में गुरुद्वारा श्रीफौड़ी साहिब सिंह सभा सरौजा ऊधमसिंह नगर ने लंगर सेवा की।


गुरुदेव सिंह, करनौल सिंह, चरण सिंह, ज्ञानी मंजीत सिंह, सुरजीत, डा.जरनौल सिंह, जसवंत सिंह, बड़ सिंह, मल्कित सिंह, मंगत सिंह, महेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह ने लंगर सेवा की। अमोड़ी के जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर भट्ट, बलदेव भट्ट, हरीश चंद्र, महेंद्र सिंह, खुशाल दत्त, सुरेश, गणेश भट्ट, रमेश चंद्र आदि ने सहयोग किया। मुड़ियानी में गुरु रामदास सेवा समिति ऊधमसिंह नगर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कुलवीर सिंह व बलवंत सिंह के नेतृत्व में लगे लंगर में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। कई जगह चिकित्सा कैंप लगाकर लोगों को राहत दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed