फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Action should be taken.

Champawat News: बिना सूचना ड्यूटी में नहीं आने वाले दो डाॅक्टरों के खिलाफ दी तहरीर

Thu, 04 May 2023 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 04 May 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken.
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में तैनात दो विशेषज्ञ डाॅक्टरों के महीनों से बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने के मामले में चिकित्साधीक्षक ने दोनों के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि मंगलवार शाम को उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने थाने में तहरीर देकर कहा कि अस्पताल में तैनात अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अंबरीष कुमार और सर्जन डॉ. कुलदीप खड़ायत बिना सूचना दिए ड्यूटी से गायब हैं। चिकित्साधीक्षक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। खत्री ने बताया कि जांच एसआई बलबीर सिंह कर रहे हैं। चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने कहा कि सीएमओ के आदेश पर उन्होंने लंबे समय से बिना सूचना के गायब चल रहे दोनों डॉक्टरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इससे पूर्व भी विभागीय उच्चाधिकारियों को चिकित्सकों के ड्यूटी में नहीं आने की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ मार्च और सर्जन नवंबर से नहीं दे रहे सेवाएं
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद ने बताया कि अस्पताल में तैनात अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अंबरीष कुमार जहां एक मार्च से बिना बताए ड्यूूटी में नहीं आ रहे हैं। सर्जन डॉ. कुलदीप खड़ायत नवंबर माह से बिना बताए अनुपस्थित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

21 में से 14 डॉक्टर दे रहे सेवाएं, छह पीजी कोर्स के लिए गए हैं बाहर

लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में 21 चिकित्सकों के पद सृजित हैं जिसमें से 14 चिकित्सक अस्पताल में कार्यरत हैं। एक डाॅक्टर चार धाम ड्यूटी में है जबकि छह चिकित्सक पीजी कोर्स के लिए बाहर गए हुए हैं। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन न होने से रोगियों को इलाज के लिए बाहरी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed