फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   according to zodiac

Champawat News: राशि के अनुसार रंगों से खेलें होली, होगा भाग्योदय

Tue, 07 Mar 2023 07:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 07 Mar 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
according to zodiac

विज्ञापन
चंपावत/ पिथौरागढ़ । होली का त्योहार रंगों के बिना अधूरा है। रंग हमारे जीवन को खुशनुमा बनाकर जीवन को आनंद और सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं। होली के रंग जीवन में उल्लास भरते हैं और सौभाग्य लेकर आते हैं। होली पर राशि के अनुसार रंगों का इस्तेमाल अगर किया जाए तो ये आपका भाग्योदय भी करा सकते हैं।



चंपावत के पंडित दिनेश चंद्र पांडेय के अनुसार यूं तो हर रंग प्रत्येक राशि के लिए लाभकारी होता है। लेकिन राशि के अनुरूप रंगों से होली खेलने से पर्व के साथ ग्रह दोष का भी निवारण होता है। राशिवार रंगों का चयन जीवन में सौभाग्यदायक होता है। अंकशास्त्र और ज्योतिष के अनुसार जीवन में रंगों का इस्तेमाल सकारात्मक परिवर्तन लेकर आता है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ के अंक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ पंकज कलखुड़िया ने बताया कि ज्योतिष के अनुसार हर राशि का अपना एक शुभ रंग होता है। अगर राशि के अनुसार रंगों से होली खेली जाए तो जीवन में कामयाबी आती है। होली पर रंग यदि अपनी राशि के अनुसार इस्तेमाल किए जाएं तो जीवन खुशहाल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





राशि के अनुसार रंग

मेष पीला

वृषभ सफेद

मिथुन तोता हरा रंग

कर्क लाल

सिंह नारंगी

कन्या हरे

तुला गुलाबी

वृश्चिक नारंगी

धनु वाले पीला

मकर वाले नीले

कुंभ वाले नीले

मीन वाले पीले रंग

(पंकज कलखुड़िया के अनुसार)





मेष और कर्क पीला

वृषभ, मिथुन नीला

तुला, मकर हरा

कन्या, वृश्चिक सफेद

सिंह लाल

धनु गुलाबी

कुंभ चांदनी

मीन नारंगी रंग

(पंडित दिनेश चंद्र पांडेय के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed