फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   abvp wins at lohaghat college

लोहाघाट पीजी कॉलेज में एबीवीपी ने लहराया परचम

Mon, 09 Oct 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 09 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने परचम लहराया। यहां छात्र संघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, छात्रा उपाध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सभी पदों पर एबीवीपी प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के विवेक पुजारी,  छात्रा उपाध्यक्ष पद पर नंदू अधिकारी और विश्व विद्यालय प्रतिनिधि पद पर कमल सिंह विजयी रहे।  
विज्ञापन


सोमवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में  पंजीकृत 1964 छात्र छात्राओं में से 1138 ने मतदान किया।  मतदान के बाद चुनाव प्रभारी डॉ.प्रकाश लखेड़ा ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। चुनाव में छात्र संघ अध्यक्ष पद पर विवेक सिंह पुजारी ने रोहित ढेक को 269 मतों से हराया। विवेक को 683 और  रोहित को 414 मत मिले। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर विजयी रही एबीवीपी की नंदू अधिकारी ने प्रगति पांडेय को 318 मतों से हराया।
विज्ञापन


नंदू अधिकारी को 694 और प्रगति को 376 मत मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पर एबीवीपी के कमल सिंह ने प्रशांत कुमार वर्मा को 333 मतों से हराया। कमल को 703 और और प्रशांत को 370 मत मिले। जबकि उपाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार विश्वकर्मा, सचिव पद पर पंकज चंद्र पुजारी, कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कलौनी और संयुक्त सचिव पद पर विनय पचौली निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया।  प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी की देखरेख में चुनाव समिति के सदस्य डॉ.रवि सनवाल, डॉ.रूचिर जोशी, डॉ.एसपी सिंह, डॉ.कमलेश सक्टा जुटे रहे। प्राचार्य ने सभी नव निर्वाचित छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई।

एसडीएम आरसी गौतम, पुलिस क्षेत्राधिकारी पीएस कफलिया ने महाविद्यालय में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से छात्र संघ चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले भर से भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। 


नोटा में 52 तथा 142 मत अवैध घोषित 
राजकीय पीजी कॉलेज में सोमवार को हुए छात्र संघ चुनाव में 52 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पदों के लिए नोटा का प्रयोग किया। जबकि 122 मत अवैध घोषित किए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी डा.प्रकाश लखेड़ा ने बताया कि अध्यक्ष पद में 19,  छात्रा उपाध्यक्ष पद में 15 और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद में 18 छात्र छात्राओं द्वारा नोटा का प्रयोग किया गया। जबकि अध्यक्ष पद पर 22, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर 53 और विश्व विद्यालय प्रतिनिधि पद पर 47 मत अवैध घोषित किए गए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed